गुरुवार, 17 सितंबर 2020

बर्बाद हुई फसल का कांग्रेस नेत्री किरण अहिरवार ने किया मुआयना

               


 (टीकमगढ़ से अजय कुमार)
 टीकमगढ़ । कांग्रेस पार्टी की नेत्री व प्रदेश सचिव किरण अहिरवार ने गुरूवार के दिन लोकसभा क्षेत्र में अनेक गांवो का दौरा किया और वर्षा के कारण किसानो की खराब हुई फसलो उड़द, सोयाबीन का मुआयना किया। किसानो ने बताया कि देर से हुई वर्षा के कारण फसले बर्बाद हो गई। कहीं-कहीं अधिक वर्षा होने से भी फसले नष्ट हो गई। छोटे-छोटे किसान बर्बाद हो गए, किसानो ने अपना हाल प्रदेष सचिव किरण अहिरवार को सुनाया। तत्काल ही किरण अहिरवार ने जिला प्रशासन से बातचीत की और किसानो की फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाऐं जाने की बात कही और कहा कि इसकी एक रिर्पोट प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी सौपेंगें। गरीब किसानो की बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की राशी दिलाऐ जाने का भरसक प्रयास करूगी। किरण अहिरवार ने भगत नगर काॅलोनी के पीछे और चरपुवां के पास सहित अनेक गांवों के किसानो की फसलों का मुआयना किया।       


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दिग्विजय सिंह का झूठ भी सच और सच भी झूठ है

  मप्र के पू्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उर्फ़ दिग्गी राजा को सुर्खियों में रहना खूब आता है. इन दिनों जब कांग्रेस हाईकमान मप्र में नये सिरे स...