मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

अशोक नगर: कलेक्टर व एसपी बदले, प्रियंका दास कलेक्टर और तरूण नायक एसपी पदस्थ

भोपाल l राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में अशोकनगर जिले में पदस्थ कलेक्टर अभय कुमार वर्मा का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री प्रियंका दास को अशोकनगर का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है।


एक अन्य आदेश में रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को हटा कर उनके स्थान पर तरुण नायक को पुलिस अधीक्षक  अशोकनगर पदस्थ किया गया है। अभय कुमार वर्मा की पदस्थापना अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन और रघुवंश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है। उल्लेखनीय है कि अशोक नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा जिले में पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ रविवार को धरना दिया गया था। जिसके बाद निर्वाचन आयोग के आदेश पर उक्त दोनों अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आरोपः पुनर्घनत्वीकरण योजना के नाम पर पेड़ों का काटना बंद किया जाए : महेश मदुरिया

दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग ग्वालियर । पुनर्घनत्वीकरण योजना थाटीपुर में ट्रांसप्लांट के नाम पर 15 बर्ष की उम्र से लेकर 100 वर्...