मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

भाजपा ने विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया - आर्य

   सागर से यशवंत सिंह चौधरी की रिपोर्ट



सागर l आज सागर  के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिहोरा में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के द्वारा कार्यकर्ताओं को केंद्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाती है हमारा उद्देश्य हर गरीब उसका पक्का मकान शौचालय जैसी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष में कार्यक्रम किया और जनता से अपील की कि भारी से भारी बहुमत से गोविंद राजपूत को  विजई बनाएं साथ में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सूरज केरो प्रदेश उपाध्यक्ष नरयावली विधानसभा के विधायक प्रदीप लारिया  पूर्व विधायक धरमू राय  जिले के अध्यक्ष गंगाराम ठेकेदार पूर्व जिला अध्यक्ष भगवती जाटव सुरखी  की विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष जिले के उपाध्यक्ष जिले के मंत्री महामंत्री मंडल अध्यक्ष और समस्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए l


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बारह दिन का महाभारत और युद्ध विराम

  आज की अच्छी खबर ये है कि ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच पिछले बारह दिन से चल रहे लोमहर्षक अमानवीय, अनैतिक और अयाचित युद्ध पर विराम लग गया....