गुरुवार, 17 दिसंबर 2020

रसोई गैस, पेट्रोल डीजल की कीमतो में मूल्य वृद्धि एवं किसानो पर दमन चक्र चलाने को लेकर कांग्रेस का विशाल धरना उपवास 19 दिसंबर को

रविकांत दुबे ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने आज घोषणा करते हुए कहा कि 19 दिसंबर को गांधी उद्यान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे, फूलबाग पर रसोई गैस पर 100 रू की बढ़ोतरी करने एवं पेट्रोल डीजल की कीमतो मे लगातार वृद्धि करने तथा देश के किसानों पर दमन चक्र चलाने वाली भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ विशाल धरना और उपवास किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि 19 दिसंबर को प्रातः 11 बजे गांधी उद्यान, फूलबाग पर कांग्रेस का धरना प्रारंभ होगा, जिसमें सभी कांग्रेसजन उपवास रखेंगे। धरने में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लाॅक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला प्रषासन को आनलाईन धरने की सूचना भेज दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

17 अगस्त 2025, रविवार का पंचांग

  आप का दिन मंगलमय हो 🙏🏻 🌞सूर्योदय :-* 05:52 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 18:57 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण सं...