सोमवार, 22 फ़रवरी 2021
पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरी
पूरे देश की नजर आज पुडुचेरी पर रही, यहां विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन से चल रही वी. नारायणसामी सरकार का शक्ति परीक्षण हुआ। ताजा खबर यह है कि नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाएं हैं। इस तरह चुनाव से ऐन पहले यहां राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा पैदा हो गया है। यहां इस साल मई में चुनाव होने हैं। शक्ति परीक्षण से ठीक पर एक बार फिर नारायणसामी को एक और झटका लगा था। उनके दो विकायकों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले विधायकों के नाम हैं कांग्रेस के के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के वेंकटेशन। अब तक कांग्रेस के कुल चार विधायक इस्तीफा दे चुके थे। इसके साथ ही विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई थी, जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं। बता दें, Puducherry विधानसभा में कुल 33 सीटे हैं, जिनमें से 7 खाली हो गई थी। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने गुरुवार को पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद नारायणसामी को 22 फरवरी को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था।
Featured Post
अब बोलिए जस्टिस गवई के खिलाफ शाखामृगो !
भारत के संविधान को लेकर 25 जून को देश में गजब के नाटक हुए. भाजपा ने संविधान हत्यादिवस मनाया तो कांग्रेस ने संविधान बचाओ दिवस. लेकिन कोई ये ...

-
छतरपुर। ग्राम बसरोही, ग्राम पंचायत एरोरा तहसील बिजावर, जिला छतरपुर, मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पत्र क्रमांक F08-0...
-
*सूर्योदय :-* 05:26 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
-
*सूर्योदय :-* 05:25 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
-
*सूर्योदय :-* 05:26 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
-
*सूर्योदय :-* 05:25 बजे *सूर्यास्त :-* 19:21 बजे श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* *सूर्य*:- -सूर्य द...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें