सोमवार, 1 नवंबर 2021

कांग्रेस का सदस्यता महाअभियान आज से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पीसीसी कार्यालय से करेंगे शुरुआत; 31 मार्च 2022 तक चलेगा

भोपालlअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता का महाअभियान 1 नवंबर 2021 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करेंगे। अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के जारी एक पत्र के हवाले से यह निर्णय लिया गया है। बताया गया कि अभा कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 1 नवम्बर 2021 से 21 मार्च 2022 तक कांग्रेस पार्टी का सदस्यता महा अभियान चलाया जाए।

शेखर ने कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष, ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला के प्रभारी, विधायक, कार्यकारी अध्यक्षगण, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से कहा है कि आप अपने क्षेत्र में उसी दिन दोपहर 12 बजे कांग्रेस के महाअभियान की शुरुआत करें।

उन्होंने कहा कि जिला, ब्लाॅक, मतदान केंद्र स्तर पर नौजवानों, महिलाओं, आदिवासी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व अन्य प्रबुद्ध नागरिकाें, व्यापारी वर्ग, इंजीनियर, डाॅक्टर्स, प्रोफेशनल्स सहित आम नागरिकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा की कार्यवाही: एक जेसीएम आयशर ट्रक और एक जेसीबी लोडर वाहन को किया गया जप्त

सीसीएफ छतरपुर,डीएफओ और एसडीओ टीकमगढ़ के मार्गदर्श में की गई वाहन जप्ती की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृ...