मंगलवार, 16 जुलाई 2024

मध्य प्रदेश में 18 जुलाई से चलेगा राजस्व का महा अभियान

भोपाल. मध्य प्रदेश में 18 जुलाई से फिर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए महाअभियान चलेगा। इसके लिए कमिश्नर-कलेक्टर अपना दौरा कार्यक्रम बनाएंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से कमिश्नर और कलेक्टरों को निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि अभियान में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा तो गलती होने पर माफी नहीं मिलेगी। कलेक्टर भी लगातार दौरे करें। पटवारी मुख्यालय पर रहें। नदियों में रेत का अवैध उत्खनन कडाई से रोका जाए। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार का पूरा प्रबंधन किया जाए।

31 अगस्त तक चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनवरी से मार्च 2024 तक राजस्व महा अभियान का पहला चरण संचालित किया गया था। उसमें 30 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण हुआ। अब 16 जुलाई से 31 अगस्त तक फिर अभियान चलेगा। इसमें सभी संभागायुक्त, कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

झट से होगा सीमांकन, नक्शा सुधार

इस दौरान राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, नक्शे सुधारना, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-केवाइसी और खसरे को समग्र व आधार से लिंग करने का काम किया जाएगा। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण एक अगस्त से 15 सितंबर तक होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

नो ईडी, नो सीबीआई, मानसून खोलता है भ्रष्टाचार की पोल

भारत में भ्रष्टाचार की जांच के लिए बना प्रवर्तन निदेशालय हो या सीबीआई फेल हो सकता है लेकिन वर्षा इकलौती एजेंसी है जो निर्माण कार्यों में हुए...