शुक्रवार, 20 जून 2025

कांग्रेस कार्यकर्ता तय करेगे कौन बनेगा जिला अध्यक्ष: देवाशीष पटनायक

 

जतारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह 

Aapkedwar news –अजय अहिरवार 

 जतारा–जिला अध्यक्ष बनने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हलचल मची हुई है सब अपनी अपनी दावेदारी कर रहे है कई कयास लगाए जा रहे है कि इस बार जिले की जिम्मेदारी किसको मिलेगी कुछ कार्यकर्ता नए चेहरे के रूप में जिला अध्यक्ष देखना चाह रहे है तो कुछ पुराने जिला अध्यक्ष की बात कर रहे है इस बार कई चेहरे सामने आ रहे है अब देखना ये है कि किसके नाम पर मुहर लगती है किसे जिला की मिलेगी कमान इसी को लेकर आज जतारा विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आदित्य होटल जतारा मे संगठन सृजन अभियान के क्रम में रखी गई। जतारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में  राष्ट्रीय पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने कहा की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे एवं जननायक राहुल गांधी की इस अभियान को लेकर कांग्रेस पार्टी को धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक निर्णयों में भागीदारी देने की मंशा और बूथ लेवल तक संगठन की मजबूती पर चर्चा करने के लिए जिला की जिम्मेदारी सौंपे हैं उसी अनुसार आज जतारा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संगठन सृजन अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला है, कार्यक्रम में अभियान और स्थानीय राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई

जिला कांग्रेस प्रभारी श्री मति रेखा चौधरी, प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार, प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह गौर, जिला अध्यक्ष नवीन साहू, महिला जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल, रविन्द्र सिंह बुंदेला सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कांग्रेस कार्यकर्ता तय करेगे कौन बनेगा जिला अध्यक्ष: देवाशीष पटनायक

  जतारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह  Aapkedwar news –अजय अहिरवार   जतारा–जिला अध्यक्ष बनने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हलच...