शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

 वृद्ध की जमीन पर जबरन किया कब्जा, कलेक्टर ने कार्यवाही का दिया आश्वासन 

  विजय सिंह यादव
AD NEWS 24 PANNA



पन्ना । अजयगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम लोलास का मामला सामने आया है , रामकुमार अहिरवार को आवंटन में दी गई जमीन, जिसका रकबा नंबर 106ध्2 , एक हेक्टयर जमीन पर एक यादव परिवार द्वारा जबरन कब्जा किए हुए हैं और वृद्ध द्वारा मना करने पर उसे मारने की धमकी और गाली गलौज करते हुए जमीन ना देने की धमकी दी जा रही है , वृद्ध राजकुमार अहिरवार जिला मुख्यालय कलेक्टर संजय मिश्रा के पास पहुंचे और वहां गुहार लगाई कोराना के चलते पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए वृद्ध को आश्वासन दिया और जमीन वापस दिलाने की बात कही l



गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

2 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेष :


भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। भाग्य से प्राप्त अच्छी बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।      


  
बृषभ :


समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। घर में खुशहाली रहेगी।  


    
मिथुन :


नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।  


     
कर्क :


काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।



सिंह :


काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। 



कन्या :


सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  


        
तुला :


कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों का विरोध होगा।    


  
वृश्चिक :


महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग संभव।   



धनु :


प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने।    



मकर :


महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव।      



कुंभ :


परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।



मीन :


महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।


न्यू इंडिया समाचार: स्वतंत्र किसान सशक्त किसान


 अधिक जानकारी के लिये इस लिंक पर क्लिक करेंः-


https://jan-sampark.nic.in/campaigns/2020/30-Sep/InformationAndBroadcasting/index.html


निवाड़ी महाविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं आज से होगी शुरू

’प्रवेश प्रजापति  24 सागर संभाग हेड’



निवाड़ी।महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज 1 अक्टूबर  से ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। ऑनलाइन कक्षा के लिए महाविद्यालय द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं निवाड़ी महाविद्यालय द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों को निम्न प्रक्रिया अपनानी पड़ेगी 
- ’सर्वप्रथम विद्यार्थियों को अपने मोबाइल में  Google Meet App  डाउनलोड करना होगा’
- ’कक्षाएं प्रारंभ होने से पहले पांच 10 मिनट पूर्व विषय शिक्षक द्वारा आपके व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजी जाएगी इस लिंक को क्लिक करके आप ळववहसम डममज ।चच मैं पहुंच जाएंगे वह वहां Join/Join Meeting पर क्लिक करने पर आप ऑनलाइन क्लास में पहुंच जाएंगे’
अगर आप विद्यालय द्वारा संचालित ग्रुप में नहीं जुड़े हैं तो ऐसे विद्यार्थी अपना नाम कक्षा तथा अपना व्हाट्सएप नंबर अपने विषय प्रभारी शिक्षक को एसएमएस के माध्यम से भेज दे जिसस आपको व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जा सके l


इंदौर इंटरसिटी कल से दौड़ेगी, केरला एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू


ग्वालियर। इंदौर व मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। झांसी मंडल 2 अक्टूबर से इंदौर इंटरसिटी को चलाने जा रहा है। 4 अक्टूबर से झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस (गुना होते हुए) भी दौड़ने लगेगी। इसके अलावा केरला एक्सप्रेस भी पटरी पर लौट आई है। बुधवार को त्रिवेंद्रम से दिल्ली के लिए यह ट्रेन चल चुकी है। केरला एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं, लेकिन इंदौर इंटरसिटी व बांद्रा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की शुरुवात 1 अक्टूबर से हो सकती है। ट्रेनों में सफर करने के लिए कोविड की गाइड लाइन का पालन करना होगा।


कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मार्च में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद धीरे-धीरे रेल सेवा बहाल की जा रही है। शुरुवात में शर्तों के साथ कुछ ट्रेनों के संचालन की अनमुति दी थी। पहले फेज में जो ट्रेनें चलाई थीं, उनमें से सात ट्रेनें ग्वालियर स्टेशन पर ठहर रही थी। झांसी से इटावा के बीच परीक्षा स्पेशल चलाई गई। ग्वालियर से इंदौर के बीच कोई ट्रेन नहीं थी। यात्रियों को बस या अपने निजी वाहन से इंदौर जाना पड़ रहा था, लेकिन झांसी मंडल ने इस ट्रेन को 2 अक्टूबर से चला दिया है। सोमवार, बुधवार, गुरुवार, रविवार को शाम 7-30 बजे ग्वालियर से रतलाम के बीच चलेगी। भिंड रतलाम के बीच मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी। झांसी बांद्रा एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से चलेगी। यह ट्रेन झांसी से चलकर शाम 6-25 बजे ग्वालियर आएगी और गुना ट्रेक से होते हुए बांद्रा पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से गुजरात, मुंबई के लिए एक ट्रेन शुरू हो गई है। केरला एक्सप्रेस बुधवार को त्रिवेंद्रम से निकल चुकी है। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 8-20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। 3 अक्टूबर को यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन इसी दिन शाम 4-05 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी।


 


मेला ग्राउंड होगा अस्थाई हेलिपैड, 10 हजार रुपये करने होंगे जमा

ग्वालियर। उपचुनाव के चलते स्टार प्रचारकों के आगमन के दौरान अस्थाई हेलिपैड के लिए मेला ग्राउंड को निर्धारित किया गया है। इसके लिए 10 हजार रुपये एक बार हैलिकॉप्टर उतारने के लिए जमा कराने होंगे और सभा आयोजन से 48 घंटे पहले अनुमति का आवेदन देना होगा। अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। इस संबंध मे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं अब जुलूस और रैली बिना अनुमति कोई भी नहीं निकाल सकेगा। इसके लिए संबंधित एसडीएम और एडीएम से अनुमति प्राप्त करना होगी। इसके साथ ही कोलाहल अधिनियम के तहत ध्वनि यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए पहले अनुमति प्राप्त करना होगी। नामांकन के लिए किसी भी दल-प्रत्याशी द्वारा निकाली गई यात्रा-जुलूस में दो से अधिक वाहनों की अनुमति नहीं होगी। नामांकन भरते समय रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय की 100 मीटर की सीमा में केवल दो वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो ही व्यक्ति प्रवेश कर पाएंगे।


पवैया का भाजपा जिला कार्यालय पर होगा स्वागत

ग्वालियर।श्री राम जन्म भूमि प्रकरण में सीबीआई कोर्ट द्वारा पूर्व मंत्री एवं बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया बरी हो चुके हैं। गुरुवार शाम 5 बजे पवैया सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से ग्वालियर पहुंचेंगे। पवैया महाराज बाड़े पर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद बाद भक्तों से मिलेंगे। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा जिला कार्यालय में पवैया का स्वागत किया जाएगा।


अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

ग्वालियर। उपचुनाव की घोषणा के बाद अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अवकाश अब अत्यावश्यक स्थिति में मिलेगा और इसके लिए पहले कारण बताते हुए आवेदन उप जिला निर्वाचन अधिकारी को देना होगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 


*01अक्टूबर 2020,गुरुवार का पंचांग*


तिथि / संवत :-
प्र.आश्विनी शुक्ल(अधिक) पक्ष       पूर्णिमा तिथि 02:34 रात तक पश्चात प्रतिपदा  तिथि विक्रम संवत2077, *वीरनिर्वाण संवत 2546*
शाके 1942,हिजरीसन1442, रवि दक्षिणायन,शरद ऋतु। 
*🌞सूर्योदय कालीन ग्रह विचार :--* सूर्य-कन्या ,चन्द्र-मीन, मंगल-मेष, बुध- तुला, गुरु- धनु, शुक्र-सिंह, शनि-मकर,राहू-बृष,केतु-बृश्चिक, प्लूटो-धनु,नेप्च्यून-कुंभ,युरेनस-मेष
*💫सूर्योदय कालीन नक्षत्र :-*
उत्तराभाद्रपद  नक्षत्र 05:56 रातबजे तक पश्चात रेवती बृद्धि योग तथा विष्टि करण।
*🌏चोघडिया, दिन*
06:13 - 07:42तकशुभ
07:42 - 09:11तक रोग
09:11 - 10:41तक उदेग
10:41 - 12:10तक चंचल
12:10 - 13:39तक लाभ
13:39 - 15:08तक अमृत
15:08 - 16:37तक काल
16:37 - 18:06तकशुभ
*🙋🏻‍♂️आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि*
समय- नक्षत्र -चरण- पाया राशि- अक्षर
09:53तक उत्तराभाद्रपद-1-ताम्र-मीन-दू
16:33तक उत्तराभाद्रपद-2-ताम्र-मीन-था
23:14तक उत्तराभाद्रपद-3-ताम्र-मीन-झ
05:55रात उत्तराभाद्रपद-4-ताम्र-मीन-ञ
*🌻त्योहार*:- प्रथम अश्वनी पूर्णिमा।।
*👉🏻पंचक*:- पंचक है। भद्रा13:29 तक। गण्डमूल नही।
*🔥अग्निवास*:- आकाश में
*दिशाशूल:-* दक्षिण में
*राहूकाल:-*   13:39 बजे से 15:08बजे तक।
*खरीदारी के लिए शुभ समय :*- 16:38बजे से 18:07 बजे तक।
*ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन*
मो. 9425187186


बुधवार, 30 सितंबर 2020

अनलॉक 5.0 के दिशानिर्देश जारी, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक-5.0 के दिशानिर्देश बुधवार को जारी कर दिए गए हैं। त्योहारों के सीजन को देखते हुए सरकार ने अनलॉक-5.0 में छूट बढ़ा दी है। अनलॉक 5.0 की शुरुआत कल यानी गुरुवार से होगी। इसके तहत सरकार ने सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क, स्विमिंग पूल को 15 अक्तूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सिनेमा हॉल को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई है। इसके लिए अलग से सूचना-प्रसारण मंत्रालय द्वारा एसओपी जारी की जाएगी।
गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को खोलने को लेकर 15 अक्तूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी। हालांकि, इस दौरान माता-पिता की सहमति की जरूरत होगी।
अक्तूबर से नवंबर तक होने वाले भारतीय त्योहार जैसे की नवरात्रि, दशहरा, दीपावली के लिए केंद्र सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में इस बात का खास ध्यान रखा है कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ त्यौहारों को भी हर्षोल्लास से मना सकें। 
आइए जानते हैं अनलॉक 5.0 से जुड़ी अहम बातें...
    केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पूल भी खोले जा सकेंगे।
    अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन में केंद्र सरकार ने 50 फीसदी लोगों के साथ एंटरटेनमेंट पार्क को खोलने की भी मंजूरी दे दी है।
    केंद्र ने स्कूल और कोचिंग संस्थानों को फिर से खोलने के लिए राज्य सरकार को 15 अक्तूबर के बाद निर्णय लेने की छूट दी है। हालांकि स्कूल और कोचिंग सेंटरों को दोबारा खोलने से पहले अभिभावकों की मंजूरी लेना आवश्यक है।
    अनलॉक-5.0 में केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में जारी सख्त लॉकडाउन 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।
    उच्च शिक्षा संस्थानों में केवल पीएचडी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी स्ट्रीम में स्नातकोत्तर छात्रों के लिए प्रयोगशाला और प्रयोगात्मक कार्यों की अनुमति होगी। जिन्हें 15 अक्तूबर से खोलने की इजाजत दी गई है।
    केंद्र की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा अब भी ऑप्शनल बना रहेगा। जहां स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित हो रही हैं, वो जारी रहेगी। कुछ छात्र फिजिकल रूप से उपस्थित होने के बजाय ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना पसंद करते हैं, उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है।
    सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी।
    कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों के इन कार्यक्रमों में शामिल होने पर सख्त पाबंदी रहेगी।
    बिजनेस टू बिजनेस एक्जिबिशन को भी गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देशों के साथ मंजूरी दे दी है।
    महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि पांच अक्तूबर से होटल, रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
इससे पहले, सरकार ने एक सितंबर को शुरू हुए अनलॉक 4.0 में मार्च महीने से लगे लॉकडाउन के बाद पहली बार मेट्रो सेवाओं को फिर से शुरू करने की इजाजत दी थी। विशेष गाइडलाइंस के बाद सात सितंबर से मेट्रो की सेवाओं को शुरू कर दिया गया था। वहीं, कक्षा 9-12 के लिए स्कूलों का आंशिक रूप से फिर से खोला गया था। 21 सितंबर से 100 व्यक्तियों की अधिकतम सीमा के साथ सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति भी दी गई थी।


जनसम्पर्क परिवार ने नरेन्द्र कुमार गुलाटी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई


ग्वालियर | संभागीय जनसंपर्क कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ संचार सहायक ग्रेड-2 नरेन्द्र कुमार गुलाटी को बुधवार की शाम जनसंपर्क परिवार एवं वरिष्ठ पत्रकारगणों ने भावभीनी विदाई दी। जनसंपर्क विभाग में लगभग 44 साल की सेवायें देने के बाद श्री गुलाटी आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर सभी ने श्री गुलाटी के कार्यों को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनायें दीं। अपर संचालक जनसंपर्क श्री जी एस मौर्य एवं समस्त जनसंपर्क परिवार ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
    सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक जनसंपर्क सुभाषचंद अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि श्री गुलाटी जनसंपर्क विभाग के कर्तव्यनिष्ठ शासकीय सेवक के रूप में गिने जाते हैं। उन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहकर अपने दायित्वों को निभाया। साथ ही नए कर्मचारियों को बहुत कुछ सिखाया भी। श्री अरोरा ने श्री गुलाटी से आग्रह किया कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने आपको सक्रिय रखें और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज की सेवा करें।
    वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल ने श्री गुलाटी मास्टर-की की संज्ञा देकर कहा कि  उन्होंने उत्कृष्ट ढंग से विभागीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ पत्रकारगणों की भी भरपूर मदद की। संयुक्त संचालक जनसंपर्क  डीडी शाक्यवार, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्रफुल्ल नायक, रविन्द्र झारखरिया, विनय अग्रवाल, सुरेन्द्र माथुर, सुरेश डण्डौतिया, प्रदीप मांढरे, जावेद खान सहित अन्य पत्रकारगणों ने भी श्री गुलाटी के सम्मान में विचार व्यक्त किए। विदाई समारोह में वरिष्ठ पत्रकार गुरूशरण सिंह, प्रदीप तोमर, सुनील पाठक, विनोद शर्मा स्वराज एक्सप्रेस, विनोद शर्मा न्यूजनेशन, नासिर गौरी, संजय त्रिपाठी, भूपेन्द्र प्रेमी, चंद्रेश गर्ग, प्रदीप शास्त्री, सर्वेश शर्मा, परेश मिश्रा सहित अन्य पत्रकारगण सहित जनसंपर्क परिवार ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी।
जनसंपर्क परिवार की ओर से मधु सोलापुरकर एवं  विजय बहादुर सिंह चौहान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सहायक सूचना अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने किया।


Featured Post

नेताओं से बेहतर फैसले करते हैं अफसर

  मप्र में 355 फ्लाईओवर और रेलवे ओव्हर ब्रिज की डिजाइन रद्द करने का फैसला कर लोक निर्माण विभाग के सेतु शाखा के ईएनसी शाखा के ईएनसी ने एक नया...