बुधवार, 16 अप्रैल 2025

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती पर कृष्णा चौधरी ने महूं, पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

महूं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वीं जयंती के शुभ अवसर पर कृष्णा चौधरी ने महूं, इन्दौर पहुंचकर  डॉ. बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कृष्णा चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास करूंगा, जो हमें सामाजिक न्याय, समता, बंधुत्व और संविधान की मूल भावना के प्रति जागरूक करता है।

डॉ. अम्बेडकर ने हमेशा शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई। उनकी सोच आज भी हर वर्ग, हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कृष्णा चौधरी कहते हैं आइए हम सब मिलकर उनके दिखाए मार्ग पर चलें और एक न्यायपूर्ण एवं समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान दें।

जन साहस संस्था ने रैदासपुरा गांव में किया सुरक्षित पलायन प्रशिक्षण

 


छतरपुर।  आज ज़िला छतरपुर के ब्लॉक बिजावर के ग्राम रैदासपुरा (बसरोही)में जन साहस संस्था द्वारा प्रिडिपार्चर  की गई, जिसमें सुरक्षित प्रवास  की जानकारी दी गई और जन साहस मजदूर हेल्पलाइन नंबर  180012011211 की जानकारी दी गई।

इस दौरान  वंन नेशन वंन राशनकार्ड योजना, बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी, सुरक्षित प्रवास,  बालमज़दूरी पर चर्चा की गई ।  वही आपातकालीन स्थिति, मजदूरी का भुक्तान ना होना  और  सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी विस्तार से दी गई ।सुकन्या समृद्धि खाता की जानकारी दी गई।

 प्रशिक्षण में रैदासपुरा के प्रवासी मजदूरों ने और जन साहस से मुकेश कुमार,और अरविन्द जी ने भागीदारी की।

इन्जीनियर राहुल अहिरवार 

16 अप्रैल 2025, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:55 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:46 बजे 

श्रीविक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष *तृतीया तिथि*  13:16 तक फिर चतुर्थी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* अनुराधा नक्षत्र 29:54 बजे तक फिर ज्येष्ठा नक्षत्र  चलेगा।

    *योग* :- आज *व्यतिपात*  है।*करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,गंडमूल  नहीं भद्रा 13:17 बजे तक है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 12:21 बजे से 13:57 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:58 बजे से 12:49 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: चतुर्थी व्रत

*मुहूर्त* : विवाह अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-वृश्चिक, मंगल-कर्क बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 05:56 - 07:32 शुभ

अमृत 07:32 - 09:08 शुभ

काल 09:08 - 10:45 अशुभ

शुभ 10:45 - 12:21 शुभ

रोग 12:21 - 13:57 अशुभ

उद्वेग 13:57 - 15:34 अशुभ

चर 15:34 - 17:10 शुभ

लाभ 17:10 - 18:46 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

उद्वेग 18:46 - 20:10 अशुभ

शुभ 20:10 - 21:33 शुभ

अमृत 21:33 - 22:57 शुभ

चर 22:57 - 24:21*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

मंगलवार, 15 अप्रैल 2025

ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से किए जाने की मांग का ज्ञापन कलेक्टर ने शासन को भेजा

 

फाइल फोटो 

ग्वालियर  । विगत 7 अप्रैल 2025 को ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से करने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा 05 ज्ञापन कलेक्टर महोदय की अनुपस्थिति में कार्यालय में उपस्थित डिप्टी कलेक्टर को सोपें गये थे संयुक्त मोर्चा द्वारा जिनके नाम ज्ञापन सौंप गए थे उनमें भारत सरकार के मन में राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री महोदय रेल मंत्री महोदय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश के राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंप गए थे इन ज्ञापनों को कलेक्टर ग्वालियर कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान प्रशासन विभाग के उपसचिव तथा प्रभारी मंत्री ग्वालियर के निज़ सचिव को भेजे गए हैं संयुक्त मोर्चा शुद्ध सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन है मोर्चा द्वारा सांसद विधायक को मंत्रियों को भी ज्ञापन सौंपें जाएंगे संयुक्त मोर्चा के डॉ जवर सिंह अग् , महेश मदुरिया , दारा सिंह कटारे , हाकिम सिंह चौखुटिया , डॉ राजेश कुमार पिप्पल , राजेश बिसारिया , फूल सिंह माथुर , महाराज सिंह जाटव , कोक सिंह राजे , नरेंद्र चौधरी , पूरनलाल बौद्ध , लक्ष्मी नारायण जाटव ,  विजय कुमार , राहुल बरैया , प्रेम नारायण आजाद , सीपी बरैया गुलाब घारोंन , सोनू दोनेरिया आदि ने बताया की संयुक्त मोर्चा जो गैर राजनीतिक होकर शुद्ध सामाजिक है जो साथी गण ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम से करने के लिए पहल कर रहे हैं पहल करना चाहते हैं उन सभी का स्वागत है यह भी एक आंदोलन है जो निरंतर जारी रहेगा। 

संयुक्त मोर्चा ग्वालियर ने रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर करने व ग्वालियर उच्च न्यायालय में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया

 

ग्वालियर 15 अप्रैल । संयुक्त मोर्चा ग्वालियर द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती जन्म उत्सव 14 अप्रैल 2025 को अंबेडकर पार्क फूलबाग ग्वालियर में रेलवे स्टेशन ग्वालियर का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम करने की मांग को लेकर एवं उच्च न्यायालय खंडपीठ ब्रांच ग्वालियर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जो सफल रहा हस्ताक्षर अभियान बाबा साहब की प्रतिमा लगाने और स्टेशन का नाम करने की मांगों को लेकर बाबा साहब की जयंती में अंबेडकर पार्क फूल बाग में आने वाले हर अंबेडकर अनुयाई सहमत से और हस्ताक्षर करने के लिए भीड़ उमडती रही ।

 संयुक्त मोर्चा ने सभी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों को संविधान को मानने वाले सभी से अपील किया कि जिस तरह से कल हस्ताक्षर अभियान में सहयोग किया है और हस्ताक्षर करने के लिए जो उत्साह देखने मिला उससे लगता है कि उक्त दोनों मांगों को ही शासन प्रशासन द्वारा मानने के लिए बात होना पड़ेगा आप सभी से अपील करते हैं कि इस अभियान में किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट भड़काऊ बात है अथवा किसी जाति धर्म विशेष पर किसी प्रकार की टिप्पणी न करें जिससे एक दूसरे के धर्म अनुयायी भाइयों को बुरा लगे देश संविधान से चलता है संविधान में सभी धर्म को उद्देश्य के सभी नागरिकों को समानता के अधिकार दिए गए हैं इसलिए आंदोलन को शांत पूर्ण तरीके से चलाया जाना चाहिए संयुक्त मोर्चा ग्वालियर गैर राजनीतिक होकर सामाजिक है ।

भाजपा के पोस्टरों के ' पोस्टर बॉय ' हैं दिग्विजय

 

कोई माने या न माने लेकिन मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए आज भी हौवा बने हुए हैं। वक्फ (संशोधन) विधेयक का राज्यसभा में विरोध करने पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को ‘‘गद्दार’’ बताने वाले पोस्टर प्रदेश के अनेक शहरों में लगे हुए हैं लेकिन इससे न दिग्विजय सिंह विचलित हैं और न उन्होंने अपना रुख बदला है,उलटे वे भाजपा पर और आक्रामक हो उठे हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए भाजपा की जन्मकुंडली खोलना शुरू कर दी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 78  साल के हो गए हैं और पिछले 54  साल से कांग्रेस के साथ काम कर रहे है।  उनके साथ और बाद में आये तमाम राजे-महाराजे और खुद उनके भाई इस बीच कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए लेकिन दिग्विजय  सिंह आज भी राजनीति की क्रीज पर हैं क्रीज पर हैं। 2003  में कांग्रस के सत्ताच्युत होने के बाद उन्होंने पूरे एक दशक तक कोई चुनाव नहीं लड़ा लेकिन 2018  में प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के बाद वे एक बार फिर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हो गये ।  दिग्विजय सिंह ने पार्टी के महासचिव के रूप मेंही नहीं बल्कि राज्य सभा सदस्य के रूप में अपनी उपस्थिति से भाजपा को परेशान करके रखा।

 वक्फ बोर्ड क़ानून के मुद्दे पर खुद को गद्दार बताने पर दिग्विजय सिंह ने भाजपाइयों को ही गद्दार कह दिया ।  उन्होंने दावा किया कि गद्दार तो वे भाजपा कार्यकर्ता हैं जिन्होंने आईएसआई एजेंट के रूप में काम किया है।दिग्विजय सिंह ने याद दिलाया कि आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों से 2017 में जासूसी गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया था।दिग्विजय सिंह पहले भी आरएसएस को लेकर अदालतों का सामना कर चुके हैं। अदालतों ने दिग्विजय को बरी कर दिया ,लेकिन वे आज भी अपने सुर बदलने को तैयार नहीं हैं। दिग्विजय के जितने विरोधी भाजपा में हैं उतने ही कांग्रेस में भी हैं किन्तु वे ऐसे अकेले कांग्रेसी नेता हैं जो आरोपों-प्रत्यारोपों  से विचलित नहीं होते उलटे उनका सामना करते है। पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भर्ती ने दिग्विजय सिंह को मिस्टर बंटाधार कहा लेकिन वे मुस्कराते रहे। कांग्रेस में उनके ही विरोधियों ने उन्हेंभाजपा का एजेंट कहा लेकिन वे पीछे नहीं हटे।  

आपको बता दें की वक्फ बोर्ड के नए क़ानून का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह अकेले नेता नहीं  है लेकिन उनका विरोध भाजपा को सबसे ज्यादा खटकता है। इसी मुद्दे पर  सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून पर सुनवाई से पहले सात राज्यों की सरकारें सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की सरकारों ने आवेदन दाखिल कर नए कानून का समर्थन किया है. इन राज्यों ने कहा है कि नया कानून पारदर्शी, न्यायपूर्ण और व्यवहारिक है. कानून के खिलाफ दाखिल याचिकाओं का विरोध करते हुए इन सभी राज्यों ने अपना पक्ष भी सुने जाने की मांग कोर्ट से की है। इस नए क़ानून के विरोध में बंगाल सहित देश के अनेक राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं ,लेकिन निशाने पर दिग्विजय सिंह ही सबसे ज्यादा हैं। 

दिग्विजय सिंह की वजह से ही कांग्रेस 2018  में प्रदेश की सत्ता में वापस आयी थी और उन्हीं की वजह से 19  महीने बाद सत्ताच्युत भी हो गयी ।  ऐसा कहा और माना जाता है कि  दिग्विजय सिंह की वजह से ही ज्योतिरादित्य सिंदिया ने कांग्रेस का तख्ता पलट किया और भाजपा से जा मिले। राज्य सभा की इकलौती सीट इसकी वजह थी ,लेकिन दिग्विजय सिंह को पार्टी की सरकार जाने का कोई अफ़सोस शायद नहीं है।  वे आज भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को निशाने पर रखते हैं। यानी दिग्विजय सिंह का स्वभाव खामोश रहने का नहीं है। इस समय भी कांग्रेस के अध्यक्ष भले ही जीतू पटवारी हैं लेकिन चर्चा में दिग्विजय सिंह ही हैं। दिग्विजय के हमउम्र  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उस तीव्रता के साथ भाजपा और संघ से जड्ड नहीं ले पाते जिअसे की दिग्विजय ले पाते हैं। 

अपने आपको गद्दार बताये जाने पर दिग्विजय संघ प्रतिप्रश्न करते हैं कि - ‘‘पाकिस्तान से अलग-अलग खातों में धन जुटाना, ‘वॉयस ओवर’ के जरिए पाकिस्तानियों से बात करना। आप उन्हें क्या कहेंगे? गद्दार? जय सिया राम ?' दिग्विजय का समाना करने की हिम्मत कम ही भाजपाई जुटा पाते है। मप्र के एक मंत्री विश्वास सारंग ने जरूर कहा  कि कांग्रेस नेता ने ‘‘भगवा आतंकवाद’’ शब्द गढ़ा था जो सनातन धर्म को बदनाम करता है।सारंग ने दिग्विजय सिंह के बारे में कहा,की  ‘‘उन्होंने [दिग्विजय सिंह] ने आतंकवादीअफजल को अफजल गुरु कहा, हाफिज सईद का महिमामंडन करने के लिए उसके लिए जी का इस्तेमाल किया, जाकिर नाइक जैसे विघटनकारी व्यक्तियों के सम्मान में मंच साझा किया, हमारी सेना और सैनिकों का अपमान करने के लिए बटला हाउस मुठभेड़, हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। वह हमेशा देश को तोड़ने के लिए बयान देते हैं। उन्होंने हमेशा बिना तथ्यों के आरोप लगाए।’उन्होंने दावा किया कि दिग्विजय सिंह को निशाना बनाने वाले पोस्टर जनता ने लगाए हैं, भाजपा ने नहीं।दिग्विजय सिंह भाजपा के लिए कब तक पोस्टर बॉय बने रहेंगे कहना कठिन है। लेकिन जब भी भाजपा के बनाये पोस्टर फटते हैं उनमें से दिग्विजय ही हीरो बनकर बाहर निकलते दिखाई देते हैं। 

@ राकेश अचल 





मेरी गजल

माना तुम हो बाहुबली रख सकते हो

कितनी नब्जों पर उंगली रख सकते हो 

🌹

फूलों पर मंडराने की जिसकी फितरत

किसके ऊपर तुम तितली रख सकते हो

🌹

आंखों का पानी भी होता है खारा

आंखों में जिंदा मछली रख सकते हो

🌹

 खेल खत्म होने वाला हो ऐसे में

जोखिम लेकर क्या गुगली रख सकते हो

🌹

मीठा खाने की ख्वाहिश है जनता की

क्या उसके आगे इमली रख सकते हो

🌹

मै भूखा हूं, खा लूंगा! लेकर आओ 

बासी रोटी कटी-जली रख सकते हो

🌹

आम आदमी से मत छीनो आम पके

तुम चाहो, कैवल गुठली रख सकते हो

🌹

नहीं झुकेगा मेरा सिर ये तय मानो 

गर्दन पर बेहिचक नली रख सकते हो

🌹. 

@ राकेश अचल

15 अप्रैल 2025, मंगलवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:56 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:47 बजे 

चंद्रोदय 21:12 चंद्रास्त 06:50 *दिनमान* 12:51

श्रीविक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष *द्वितीया तिथि*  10:55 तक फिर तृतीया तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* विशाखा नक्षत्र 27:10 बजे तक फिर अनुराधा नक्षत्र  चलेगा।

    *योग* :- आज *सिद्धि*  है।*करण*  :-आज  *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा,गंडमूल  नहीं है।

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 15:34 बजे से 17:10 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:58 बजे से 12:49 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: भगवान पार्श्वनाथ जी गर्भ

योग:- सिद्धि योग,अमृत योग, त्रिपुष्कर योग है।

*मुहूर्त* :  नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-तुला, मंगल-कर्क बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 05:57 - 07:33 अशुभ

उद्वेग 07:33 - 09:09 अशुभ

चर 09:09 - 10:45 शुभ

लाभ 10:45 - 12:21 शुभ

अमृत 12:21 - 13:57 शुभ

काल 13:57 - 15:34 अशुभ

शुभ 15:34 - 17:10 शुभ

रोग 17:10 - 18:46 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

काल 18:46 - 20:10 अशुभ

लाभ 20:10 - 21:33 शुभ

उद्वेग 21:33 - 22:57 अशुभ

शुभ 22:57 - 24:21*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

सोमवार, 14 अप्रैल 2025

चक्षुदर्शी के लिए सप्त ऋषि सम्मान

यूट्यूब पोर्टल चक्षुदर्शी के प्रधान संपादक राकेश अचल को गत दिवस इंदौर में आयोजन मप्र स्टेट प्रेस क्लब के सम्मेलन में राज्य स्तरीय सप्त ऋषि सम्मान से अलंकृत किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब आफ इंडिया के अध्यक्ष गौतम लहरी, महाराष्ट्र जनसंपर्क के संचालक गणेश मुले और किशन गंगराडे और स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल विशेष रूप से उपस्थित थे ।

बंगाल को मणिपुर मत बनने दो ममता जी

 

वक्फ क़ानून के मुद्दे को लेकर मुर्शिदाबाद सिर्फ सुलगा ही नहीं  है बल्कि  अब उसे मणिपुर बनाने की कोशिश की जा   रही है। अब ये बंगाल की तृमूकां सरकार और आईएनडीआई ऐ गठबंधन कीभी जिम्मेदारी है की वो बंगाल को मणिपुर बनने से रोके। इससे पहले की आग पूरेंबंगाल   में भड़के और केंद्र को बंगाल में मदाखलत करने का मौक़ा मिले, हिंसा पूरी तरह रुकना चाहिए। क्योंकि सत्तारूढ़ दल के लिए बंगाल की हिंसा सियासी जमीन बनाने में बहुत सहायक होने वाली है। बंगाली मुसलमानों को समझ लेना चाहिए कि किसी भी सूरत में बंगाल अब बांग्लादेश नहीं बन सकता। 

वक्फ क़ानून के खिलाफ देश की आधी आबादी खड़ी है ।  वक्फ के नए कानून को सभी पक्षों ने अदालत  में चुनौती दी है। अगर वाकई बंगाल की हिंसा के पीछे वक्फ बोर्ड क़ानून है तो बंगाल के मुसलमानों को अदालत के फैसलों का इन्तजार करना चाहिए। इन्तजार से पहले की बेकरारी घातक है। हिंसा से देश के किसी मुसलमान  को कुछ भी हासिल नहीं होगा,उलटे देश में जो सद्भावना है वो और जाती रहेगी। बंगाल में भाजपा की नहीं तृमूकां की सरकार है ,इसलिए हिंसा रोकने   का दायित्व उसका है ।  मणिपुर में तो भाजपा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी ,लेकिन वहां भी जब सरकार नाकाम साबित हो गयी तब मणिपुर को राष्ट्रपति शासन के सुपुर्द कर दिया गया। बंगाल में ऐसा करना तो केंद्र के लिए और आसान  है। 

हिंसा मध्यप्रदेश में भी हुई और देश के दूसरे हिस्सों में भी । इसे हर सूरत में रोका जाना चाहिए,लेकिन ये तभी मुमकिन है जब राज्य सरकारें दृढ इच्छाशक्ति से काम करें,कदम उठायें पता नहीं  इस देश के बहुसंख्यक   हिन्दू और  अल्पसंख्यक मुसलमान इस हकीकत को तस्लीम करेंगे कि  किसी भी समस्या का हल हिंसा से होना नामुमकिन है। हिंसा एक आग है जो सिर्फ नुक्सान करती है। आग से कुछ हासिल नहीं होता। हिंसा सत्तापोषित हो या समाज पोषित काबिले बर्दाश्त नहीं है। देश को संविधान और विधान के हिसाब से चलना होगा। इसमें राजनीति नहीं हो सकत।  नहीं होना चाहिए। जलते हुए जंगल से कभी खुशबू नहीं आती ,जलांध ही आती है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। 

हिंसा का एक ही रूप नहीं होत। हिंसा बहुरुपिया होती है। मेरे तमाम पाठकों ने मुझसे बंगाल की हिंसा की तुलना आगरा में करणी सेना के प्रदर्शन से न करने की बात कही है ,लेकिन मेरा मानना है की करनी सेना का प्रदर्शन और मुर्शिदाबाद या गुना में हिंसा का मकसद एक ही है और वो है समाज में तनाव पैदा करना। इसे अलग-अलग चश्मे से नहीं देखा जा सकता।  जैसे मई कहता हूँ की मुसलमान हिंसा का रास्ता छोड़ें वैसे ही मै  अपने राजपूत साथियों से भी कहता   हूँ कि उन्हें समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी पर आग-बबूला नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी प्रतिक्रिया संविधान कि दायरे में रहकर करना चाहिये ।  अब रामजीलाल सुमन तो मुसलमान नहीं  हैं फिर उनकी किसी टिप्पणी पर आग-बबूला होने का मतलब ये है कि  आप भावुक बहुत हैं व्यावहारिक नहीं। 

दुर्भाग्य ये है कि  उत्तर प्रदेश हो,मध्यप्रदेश हो,महाराष्ट्र हो या फिर बंगाल हो हिंसा को लेकर सभी राज्य सरकारों की जिम्मेदारी एक समान है क्योंकि मै बार-बार कहता हूँ कि  हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है। प्रतिकार कि लिए गांधीवाद से बड़ा कोई औजार हमारे देश में उपलब्ध नहीं है। गांधीवादी और अहिंसा के रास्ते पर चलकर हमने जो आजादी 1947 में हासिल की वो अहिंसा की मजबूती का सबसे बड़ा उदाहरण है।मुझे आशंका है की यदि ममता बनर्जी बंगाल में हिंसा को रोकने में नाकाम रहतीं है तो उन्हें बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है । भाजपा सरकार तो उनका शिकार करने लिए तैयार बैठी ही है। देश का दुर्भाग्य ये है की इस समय हमारे पास ऐसा एक भी नेता नहीं है जिसकी अपील पूरा देश सुनता हो। इस समय जो नेता हैं वे ताली और थाली तो बजवा सकते है किन्तु वे अपनी अपील से हिंसा रुकवा सकती हो। 

@ राकेश अचल

14 अप्रैल 2025, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:57 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:45 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2082* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष *प्रतिपदा   तिथि*  08:25 तक फिर द्वितीया तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* स्वाती नक्षत्र 24:13 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र  चलेगा।

    *योग* :- आज *वज्र*  है। 

 *करण*  :-आज  *कौलव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा,गंडमूल  नहीं है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 07:34 बजे से 09:10 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:58 बजे से 12:49 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: डॉ अंबेडकर जयंती

*मुहूर्त* : विवाह,सगाई,देवप्रतिष्ठा,नामकरण,मुंडन,विद्यारंभ,यज्ञोपवित,वाहन क्रय है अन्य  नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-तुला, मंगल-कर्क बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 05:58 - 07:34 शुभ

काल 07:34 - 09:10 अशुभ

शुभ 09:10 - 10:46 शुभ

रोग 10:46 - 12:22 अशुभ

उद्वेग 12:22 - 13:57 अशुभ

चर 13:57 - 15:33 शुभ

लाभ 15:33 - 17:09 शुभ

अमृत 17:09 - 18:45 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

चर 18:45 - 20:09 शुभ

रोग 20:09 - 21:33 अशुभ

काल 21:33 - 22:57 अशुभ

लाभ 22:57 - 24:21*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

Featured Post

देश से संवाद क्यों नही कर रहे प्रधानमंत्री जी?

  ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव के बीच देश, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात जानने को बेचैन है. आपरेशन सिंदूर शुरू हुए तीन दिन ...