इस बार गुप्त नवरात्रि आज से

नो दिन की बजाय 10 दिनों की रविपुष्य  योग के संयोग में होगी

 यू तो हिंदू नववर्ष का आरम्भ ही चैत्र नवरात्रि से होता है। पूरे वर्ष में चार नवरात्रि ऋतुओं के बदलाब पर आते है।

चैत्र माह शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से प्रारम्भ   बसंत नवरात्रि आश्वनी माह में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि ओर माघ शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक  गुप्त नवरात्रि होती है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि दो नवरात्रि को हर कोई जानता है लेकिन दो गुप्त नवरात्रि को हर कोई नहीं जानता।

 इस वार आषाढ शुक्ल प्रतिपदा से गुप्त नवरात्रि  06 जुलाई से 15 जुलाई तक रहेगी इस प्रकार नो दिन की जगह 10 दिनों की नवरात्री होंगी।

07 जुलाई को पूरे दिन रात रविपुष्य योग रहेगा।

जैन ने कहा गुप्त नवरात्रि में साधना को गुप्त रखा जाता है साधना को प्रकट रूप में उतना फल नहीं जितना गुप्त रूप से गुप्त नवरात्रि में मंत्र जप, साधना सात्विक रूप से रहकर करने से मिलता है।  जितना गुप्त साधना होगी उतनी ही सिद्धि, मनोकामना की पूर्ति होती है इनमे मंत्र जप मानसिक     ही करना चाहिए।

इस बार तृतीय तिथि की वृद्धि होने के कारण गुप्त नवरात्रि नो की जगह दश दिन की है ऐसे में साधना का पूर्ण फल प्राप्त होता

 है।

घाट स्थापना मुहूर्त :- 06 जुलाई शनिवार  सुबह 07:14 से 08:57 बजे तक  शुभ की बेला में    दुसरा अभिजीत मुहूर्त 11:53 बजे से 12:48 बजे तक है।

इस बार शनिवार होने से घोड़े की सबारी पर विराजमान होकर माता रानी आएगी। इस से अति वर्षा, भूस्खलन ,बाढ़ से हानि के योग है।

 गुप्त नवरात्रि में  जरूर करें ये साधारण उपाय

1. सुबह-शाम दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

2. दोनों वक्त लौंग और बताशे का भोग लगाएं।

3. माता को लाल फूल चढ़ाएं।

4. मां का मंत्र पढ़कर ध्यान लगाएं।

6 जुलाई 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:31 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:12 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह शुक्ल पक्ष **प्रतिपदा  तिथि* 28:25 बजे तक पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज पुनर्वसु नक्षत्र* 28:47बजे तक उसके पश्चात पुष्य नक्षत्र है।

    *योग* :- आज *व्याघात*  है।  *करण*  :-आज  *किंस्तुघन* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक ,भद्रा, गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज आकाश में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 08:57  बजे से 10:40 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : अषाढ़ी गुप्त नवरात्रि प्रारंभ 

*मुहूर्त* : कोई नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- मिथुन, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-मिथुन,शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 05:32 - 07:14 अशुभ

शुभ 07:14 - 08:57 शुभ

रोग 08:57 - 10:40 अशुभ

उद्वेग 10:40 - 12:22 अशुभ

चर 12:22 - 14:05 शुभ

लाभ 14:05 - 15:47 शुभ

अमृत 15:47 - 17:30 शुभ

काल 17:30 - 19:12 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

लाभ 19:12 - 20:30 शुभ

उद्वेग 20:30 - 21:47 अशुभ

शुभ 21:47 - 23:05 शुभ

अमृत 23:05 - 24:22*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

5 जुलाई 2024,शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:31 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:12 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह कृष्ण पक्ष *अमावस्या तिथि* 28:26 बजे तक पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज आद्रा नक्षत्र* 28:05बजे तक उसके पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र है।

    *योग* :- आज *ध्रुव*  है।  *करण*  :-आज  *च्युष्पद* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक ,भद्रा, गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:39  बजे से 12:22 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : देव पितृ कार्य आषाढ अमावस्या 

*मुहूर्त* : कोई नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- मिथुन, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-मिथुन,शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

*🌞चोघडिया, दिन*

चर 05:31 - 07:14 शुभ

लाभ 07:14 - 08:57 शुभ

अमृत 08:57 - 10:39 शुभ

काल 10:39 - 12:22 अशुभ

शुभ 12:22 - 14:05 शुभ

रोग 14:05 - 15:47 अशुभ

उद्वेग 15:47 - 17:30 अशुभ

चर 17:30 - 19:12 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 19:12 - 20:30 अशुभ

काल 20:30 - 21:47 अशुभ

लाभ 21:47 - 23:05 शुभ

उद्वेग 23:05 - 24:22*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

नवनिर्वाचित सांसदों का स्वागत समारोह शनिवार को, विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि

 


ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा अंचल के नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह, शिवमंगल सिंह तोमर एवं श्रीमती संध्या राय तीनों सांसदों का सम्मान समारोह 6 जुलाई शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न होगा। 

कैट के प्रदेश पदाधिकारी रवि गुप्ता, जिला अध्यक्ष दीपक पमनानी, संभागीय महामंत्री मुकेश जैन ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर प्रथम मंजिल एयर कण्डीशन हॉल में प्रातः 10.30 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल, उपाध्यक्ष राजू कुकरेजा, प्रदेश सचिव ललित नागपाल के अतिरिक्त मुरैना से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेशचंद अग्रवाल, शिवपुरी प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जैन के अतिरिक्त कैट के जिला अध्यक्ष मुरैना भिण्ड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर आदि उपस्थित रहेंगे। कैट के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वागत समारोह में ग्वालियर अंचल के अनेक व्यापारी सम्मिलित होंगे एवं कैट के माध्यम से व्यापारिक हितों के लिये कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भ्रमण कार्यक्रम

 Aapkedwarnews अजय अहिरवार 

टीकमगढ़– मुख्यमंत्री म.प्र. शासन डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को ग्राम छिपरी में श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी के प्राकट्य उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जुलाई को अपरान्ह् 4ः15 बजे ग्राम छिपरी जिला टीकमगढ़ हैलीपेड पहुंचेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम में स्थित शारदा पहाड़ी पर नवनर्मित लगभग 61 फीट ऊंची सदाशिव प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम छिपरी के प्रवास के दौरान लाड़ली बहना योजना की माह जुलाई 2024 की राशि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की प्रथम किश्त, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के एलपीजी गैस कनेक्शन धारी उपभोक्ताओं तथा गैर पीएम उज्जवला योजना श्रेणी में लाड़ली बहना के हितग्राहियों को माह मार्च 2024 के लिये देय गैस रिफिल अनुदान राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को माह जून की किश्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। साथ ही वे जिले के विभिन्न निर्माण कार्याें का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी करेंगे।

वन विभाग जतारा की अतिक्रमण के विरुद्ध बेदाखली की गई बुलडोजर कार्यवाही

अजय अहिरवार aapkedwar News 

  जतारा–जतारा रेंज अंतर्गत वन अमले के सहयोग से कर्मोरा परिक्षेत्र सहायक वृत की बीट मगरई नंबर 1 एवं 2 के कंपार्टमेंट नंबर 

पी 317 ,331 ,316 एवम 318 में  वन क्षेत्र में अतिक्रमणकारियो द्वारा किए गए पुराने अतिक्रमण के विरुद्ध रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार द्वारा अलग अलग तीन टीमें बनाकर वन क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण  बेदखली की कार्यवाही 3 से 4 जेसीबी मशीन लगाकर की गई है । जिसमे वन भूमि पर वर्षो पुराने अवैध अतिक्रमण जिनको वर्षात होने पर अतिक्रमणकारियों द्वारा हर साल की तरह इस बार भी रातों रात जुताई करके फसल बोई गई थी उसको आज दल बल के साथ नष्ट करके गहरी खाई और बड़े गड्ढे खोदकर चारों तरफ से ट्रेंच खोदकर उस पर कटीली झंडियों का बीज बोकर बेदखल किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान पाली के वन क्षेत्र में ३० हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र और बसंतगुआ /पूछा अन्तर्गत 40 हेक्टेयर से भी अधिक वन क्षेत्र को अतिक्रमण कारियो से मुक्त कराया गया जिसमे प्लांटेशन का कार्य किया जायेगा।

खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी है जिसको लगातार जारी रखा जाएगा।

उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत छतरपुर और वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देश के अनुक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन विभाग जतारा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।

4 जुलाई 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:30 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:12 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह कृष्ण पक्ष *चतुर्दशी तिथि* 28:57 बजे तक पश्चात अमावस्या तिथि रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज मृगशिरा नक्षत्र* 27:54 बजे तक उसके पश्चात आद्रा नक्षत्र है।

    *योग* :- आज *वृद्धि*  है।  *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक ,भद्रा, गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 14:14  बजे से 15:47बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : महाशिवरात्रि,स्वामी विवेकानंद पुण्य दिवस

*मुहूर्त* : कोई नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- वृष, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-मिथुन,शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 05:31 - 07:14 शुभ

रोग 07:14 - 08:56 अशुभ

उद्वेग 08:56 - 10:39 अशुभ

चर 10:39 - 12:22 शुभ

लाभ 12:22 - 14:04 शुभ

अमृत 14:04 - 15:47 शुभ

काल 15:47 - 17:30 अशुभ

शुभ 17:30 - 19:12 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

अमृत 19:12 - 20:30 शुभ

चर 20:30 - 21:47 शुभ

रोग 21:47 - 23:05 अशुभ

काल 23:05 - 24:22*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

हाथरस में हुई भगदड़ में ग्वालियर की रामश्री की मृत्यु

ग्वालियर / बीते रोज उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में ग्वालियर शहर के जगजीवन नगर, कुम्हरपुरा ठाठीपुर निवासी श्रीमती रामश्री पत्नी स्व. दयाल सिंह की भी मृत्यु हुई है। इस आशय की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व अधिकारी मृतक महिला रामश्री के घर पर पहुँचे और उनके परिजनों से भेंट कर जानकारी ली। बुधवार को परिजन रामश्री का शव लेकर ग्वालियर आए और उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान राजस्व अधिकारी भी मौजूद रहे। 

परिजनों एवं स्थानीय निवासियों ने बताया कि रामश्री सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में अपने अन्य पड़ोसियों के साथ एक बुलेरो वाहन से सत्संग में शामिल होने हाथरस गए थे। सत्संग के दौरान हुई भगदड़ से रामश्री की मृत्यु हो गई। उत्तरप्रदेश प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के बाद रामश्री के परिजनों को शव सौंपा गया और एम्बूलेंस से ग्वालियर तक शव पहुँचाने की व्यवस्था कराई। 

3 जुलाई 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:30 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:12 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह कृष्ण पक्ष *द्वादशी तिथि* 07:10 बजे तक पश्चात त्रियोदशी तिथि रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज रोहिणी नक्षत्र* 28:06 बजे तक उसके पश्चात मृगशिरा नक्षत्र है।

    *योग* :- आज *शूल*  है।  *करण*  :-आज  *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक ,भद्रा, गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज पताल में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 12:22  बजे से 14:04 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : पपनाशिनी द्वादशी,प्रदोष व्रत 

*मुहूर्त* : कोई नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- वृष, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-मिथुन,शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 05:31 - 07:13 शुभ

अमृत 07:13 - 08:56 शुभ

काल 08:56 - 10:39 अशुभ

शुभ 10:39 - 12:22 शुभ

रोग 12:22 - 14:04 अशुभ

उद्वेग 14:04 - 15:47 अशुभ

चर 15:47 - 17:30 शुभ

लाभ 17:30 - 19:13 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

उद्वेग 19:13 - 20:30 अशुभ

शुभ 20:30 - 21:47 शुभ

अमृत 21:47 - 23:04 शुभ

चर 23:04 - 24:22*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

संभाग में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत 315 इकाईयां स्थापित

 

संभाग आयुक्त खत्री ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश 

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएम एफएमई) के तहत ग्वालियर संभाग में वर्ष 2023-24 के दौरान 315 विभिन्न प्रकार की स्वरोजगारमूलक इकाईयाँ स्थापित कराई गई हैं। इस योजना के तहत संभाग के सभी जिलों में खाद्य संबंधी इकाईयां स्थापित करने के लिये कुल मिलाकर 453 प्रकरण बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 315 इकाईयां मूर्तरूप ले चुकी हैं। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी इस योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप सभी जिलों में स्वरोजगारमूलक इकाईयां स्थापित कराने के निर्देश उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। 

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संभागीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ग्वालियर जिले में बैंकों द्वारा 248 प्रकरण स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 147 इकाईयां स्थापित की जा चुकी हैं। ग्वालियर जिले में खासकर हर्बल जूस, ड्राइड फल, खाने की ग्रेवी (रेडी टू ईट) व पनीर निर्माण की इकाईयां विभिन्न हितग्राहियों ने स्थापित की हैं। 

 इसी तरह संभाग के शिवपुरी जिले में बैंकों से मिले ऋण के आधार पर 99 इकाईयां, दतिया जिले में 19, गुना जिले में 35 व अशोकनगर जिले में 15 इकाईयां पिछले वित्तीय वर्ष में स्थापित कराई गईं। बैंकों द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष अर्थात वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत शिवपुरी जिले में 75, दतिया में 39, गुना में 64 व अशोकनगर जिले में 27 प्रकरण मंजूर किए गए।

शिवपुरी जिले में आईसक्रीम, बटर, हल्दी पाउडर, सेव, पनीर व घी, दतिया जिले में पोहा, कुकीज, ब्रेड, कैंडी, नमकीन व पनीर, गुना जिले में सेव, चिप्स, अचार, टमाटर सॉस, मिर्ची पाउडर, ड्राइज प्याज व फ्लेक्स एवं अशोकनगर जिले में नूडल्स, पास्ता, केले के चिप्स, पापड़ व धनिया मसाला निर्माण इकाई स्थापित कराई गई हैं। 

श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे

 

सफल वृक्षारोपण की मिसाल बनी है यह पवित्र पहाड़ी 

शहर में चन्द्रबदनी नाका क्षेत्र में झाँसी रोड़ थाने के पीछे स्थित पहाड़ी सफल वृक्षारोपण की मिसाल बनी है। यह पहाड़ी श्रद्धा पर्वत के नाम से जानी जाती है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को यहाँ आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ और मंत्रोच्चारों के बीच बेलपत्र का पौधा रोपा। 

श्रद्धा पर्वत की खाली जगह पर इस साल विभिन्न प्रजातियों के 301 पौधे रोपे जा रहे हैं। इनमें बेलपत्र, आंवला, पाखर, आम, जामुन व जामफल इत्यादि प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। पौधरोपण के दौरान कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण की हर पहल में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा जिले में सरकार की मंशा के अनुरूप “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत समाज व सरकार के साझा प्रयासों से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम बनाया गया है। अभियान के तहत लगभग 15 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। 

श्रद्धा पर्वत पर मंगलवार को आयोजित हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान हनुमान टेकरी के महंत श्री दिनेश शर्मा व श्री अरुण शर्मा उपस्थित थे। पौधरोपण के दौरान आचार्य गंगाचार्य शास्त्री जी ने मंत्रोचार किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सर्वश्री सुनील पाठक, नासिर गौरी व श्री विनोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। 


Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...