शुक्रवार, 1 मई 2020

40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान


ग्वालियर.। आंशिक बादल छाए रहने के बाद भी गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 के अंक को पार कर गया। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि अभी तक हवाएं उत्तर पूर्व से आ रही थीं, लेकिन गुरुवार को हवाएं दक्षिण पूर्वी चलीं। खास बात यह है कि 13 दिन बाद अधिकतम तापमान ने 40 के अंक को पार किया है। इससे पहले 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में आंशिक वृद्धि होगी, लेकिन तीन से चार मई के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर बादल आएंगे, जिससे अंचल में तेज हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस उछाल के साथ 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 06 डिग्री सेल्सियस आंशिक वद्धि के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज हवाएं दक्षिण पूर्वी चलीं, जिनकी गति चार किलो मीटर प्रति घंटा रही। आज सुबह हवा में नमी 48 प्रतिशत और शाम को 27 प्रतिशत दर्ज की गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जतारा रेंजर ने आधी रात में अवैध लकड़ी का परिवहन करते ट्रक पकड़ा

  टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार  वन विभाग जतारा की अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध लगातार जप्ती की कार्यवाही जतारा वन विभाग  वन अपराधों के...