मंगलवार, 19 मई 2020

बैतूल और गुना कलेक्टरों के समन्वय से गर्भवती संगीता  सकुशल पहुंची अपने  घर मधुसूदनगढ़

गुना । मधुसुदनगढ़ की संगीता खड़िया  लॉकडाउन के पहले  बैतूल अपनी बहन की डिलीवरी में  मदद करने गई थी।  और लॉकडाउन हो जाने के कारण वहीं फंस कर रह गई थी।  उसके  स्वयं के प्रसव का समय भी नजदीक आता देख उसकी बहन भी परेशान हो रही थी।  इसका कारण था कि  दो माह पहले उसकी स्वयं की डिलीवरी हुई थी  और उसकी स्वयं की छोटी गुड़िया है।  ऐसे में संगीता को कौन संभालेगा ? वह बार-बार संगीता को  अपने घर जाने के लिए  भी कह रही थी। जब संगीता को  मधुसूदनगढ़ लौटने का कोई साधन  नहीं बना तो उसने बैतूल कलेक्टर  श्री राकेश सिंह एवं गुना कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन  से संपर्क किया। उसकी यह कोशिश कामयाब हुई  और बैतूल कलेक्टर श्री सिंह एवं गुना कलेक्टर श्री विश्वनाथन के परस्पर समन्वय से  आज संगीता वापस सकुशल  अपने घर मधुसुदनगढ़ पहुंच गयी।
        घर पहुंचकर वह बहुत ही खुश थी और बैतूल  एवं गुना कलेक्टर  को बार-बार धन्यवाद दे रही थी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएमके को क्यों नहीं हरा सकती भाजपा?

  राजनीति में महात्वकांक्षा का बडा महत्व है और इस समय भाजपा देश की सबसे बडी महात्वाकांक्षी राजनीतिक दल है. भाजपा रोडमैप बनाकर राजनीति करती ह...