शुक्रवार, 8 मई 2020

कोरोना योद्धा पुलिस कर्मचारियों का सम्मान किया


ग्वालियर। आनंद नगर सुधार समिति द्वारा कोरोना योद्धाओं पुलिस कर्मचारियों का सम्मान समारोह बहोड़ापुर चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी दिनेश राजपूत तथा समिति संरक्षक उपस्थित थे। समिति द्वारा बहोड़ापुर थाने के 36 पुलिस कर्मचारियों का सम्मान किया गया। समिति कार्यकताओं ने पुलिस कर्मचारियों पर उनके सम्मान में पुष्प वर्षा की तथा दो मिनट तक तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया। तत्पश्चात समिति ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारियों को गमछा और मास्क सम्मान स्वरूप भेंट किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति के अध्यक्ष ने पुलिस कर्मचारियों द्वारा कोरोना योद्धाओं के रूप में समर्पित भाव से सेवा करते रहने के लिए उनका शब्दों से स्वागत एवं सराहना की।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

18 जून 2025,बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:24 बजे   *सूर्यास्त :-* 19:20 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य उ...