शनिवार, 5 सितंबर 2020

केंद्रीय मंत्री तोमर, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व महामंत्री रावत आज शिवपुरी में

शिवपुरी l प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में शनिवार को पोहरी । और करैरा विधानसभा क्षेत्र की बैठकें आहूत की गई हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इन बैठकों में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेताओं के शिवपुरी आगमन पर भाजपा ने भव्य स्वागत का आयोजन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत के प्रथम नगर आगमन के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शिवपुरी पहुंच रहे हैं। जिनका भारतीय जनता पार्टी जिले के कार्यकर्ता जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत करेंगे। इसके साथ ही उपचुनाव की दृष्टि से पोहरी एवं करैरा की विधानसभा बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

17 अगस्त 2025, रविवार का पंचांग

  आप का दिन मंगलमय हो 🙏🏻 🌞सूर्योदय :-* 05:52 बजे   *🟠सूर्यास्त :-* 18:57 बजे  श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947*  *श्री वीरनिर्वाण सं...