शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020
युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बने
रविकांत दुबे
भोपाल । युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया बन गए हैं। वे पहले आदिवासी नेता हैं, जो युवक कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह को 20420 वोट से हराया है। भूरिया को कुल 40850 वोट मिले। प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में 9 उम्मीदवार थे। अध्यक्ष के बाद संजय सिंह को सबसे अधिक 20430 वोट मिले, उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अजीत बोरासी, प्रतिमा मुदगल और विपिन वानखेड़े को उपाध्यक्ष पद से संतोष करना पड़ा। मध्य प्रदेश में अब तक मुकेश नायक, राजकुमार पटेल, मीनाक्षी नटराजन, प्रियव्रत सिंह, कुणाल चैधरी युवक कांग्रेस अध्यक्ष बन चुके हैं।
विवेक त्रिपाठी सहित अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों को सचिव बनाया गया है। युवक कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। पार्टी ने वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में झाबुआ से टिकट दिया था, लेकिन वे भाजपा के जीएस डामोर से हार गए थे। इसके बाद डामोर सांसद बन गए। जब यह सीट खाली हुई तो विक्रांत के पिता कांतिलाल भूरिया चुनाव जीत कर विधायक बन गए।
नव निर्वाचित अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है कि उम्मीद करता हूूं कि आप सभी युवाओं की आवाज बनकर पार्टी की रीति- नीतियों के अनुरूप जनहित के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस को पांच साल बाद नया अध्यक्ष मिला है। अब तक विधायक कुणाल चैधरी अध्यक्ष रहे। मध्य प्रदेश में 7 साल बाद युवक कांग्रेस के चुनाव हुए हैं। इसके लिए 10, 11 व 12 दिसंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 3 लाख 50 हजार सदस्यों में से 1 लाख 10 हजार 821 ने ऑनलाइन मतदान में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि नामांकन 12 उम्मीदवारों ने भरा था, लेकिन अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार विधायक विपिन वानखेड़े ने मतदान से ठीक एक दिन पहले नाम वापस ले लिया था।
आदिवासियों व वनवासियों की लड़ाई लड़ेंगे - विक्रांत
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह पद में रहते हुए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आदिवासियों व वनवासियों की लड़ाई लड़ी जाएगी। बीजेपी सरकार आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे नहीं देर रही है। इसके लिए सड़क पर संघर्ष किया जाएगा।
Featured Post
खेल के नये सन्यासी चीकू उर्फ विराट कोहली
हमारे चीकू और आपके चहेते क्रिकेटर विराट कोहली ने महज 36 साल की उम्र में क्रिकेट से सन्यास ले लिया. हालांकि ये उम्र सन्यास की थी नहीं, लेकि...

-
टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार वन विभाग जतारा की अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध लगातार जप्ती की कार्यवाही जतारा वन विभाग वन अपराधों के...
-
ग्वालियर 6 मई । दलित आदिवासी महापंचायत (दाम) के प्रतिनिधि मंडल ने आज ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौह...
-
Aapkedwar news –अजय अहिरवार ब्यूरो चीफ चंदेरा – भाजपा सरकार दलितों के हक और अधिकार के लिए बड़े बड़े दावे और डींगे छोड़ती है तो वहीं भाजपा...
-
मै भूलकर भी सोफिया कुरैशी के बारे में न लिखता. मै जब लिखता हूँ तब लोगों की भावनाएं आहत हो जातीं हैं. ऐसा होना स्वाभाविक है, क्योंकि मै सच ...
-
ग्वालियर 8 मई । नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें