तिथि / संवत :-
द्वि.आश्विनी शुक्ल(अधिक) पक्ष पंचमी तिथि 09:09बजे तक पश्चात षष्ठी तिथि विक्रम संवत2077,वीरनिर्वाण संवत 2546
शाके 1942,हिजरीसन1442, रवि दक्षिणायन,शरद ऋतु।
*सूर्योदय कालीन ग्रह विचार :--* सूर्य-तुला ,चन्द्र-धनु, मंगल-मीन, बुध- तुला, गुरु- धनु, शुक्र-सिंह, शनि-मकर,राहू-बृष,केतु-बृश्चिक, प्लूटो-धनु,नेप्च्यून-कुंभ,युरेनस-मेष
*💫सूर्योदय कालीन नक्षत्र :-*
मूल नक्षत्र 01:12 रात तक पश्चात पूर्वाषाढ़ नक्षत्र शौभाग्य योग तथा बालब करण।
*🌞चोघडिया, दिन*
06:21 - 07:47तक लाभ
07:47 - 09:13तक अमृत
09:13 - 10:39तक काल
10:39 - 12:05तकशुभ
12:05 - 13:31तक रोग
13:31 - 14:57तक उद्वेग
14:57 - 16:22तक चंचल
16:22 - 17:48तक लाभ
*🙋🏻♂️आज जन्मे बच्चों के नाम व राशि*
समय- नक्षत्र -चरण- पाया राशि- अक्षर
07:52तक मूल-1-ताम्र-धनु-य
13:36तक मूल-2-ताम्र-धनु-यो
19:22तक मूल-3-ताम्र-धनु-भा
01:12तक मूल-4-ताम्र-धनु-भी
*👉🏻त्योहार* :- आज त्योहार नही।
*👉🏻मुहूर्त*:- विवाहप्रस्ताव, अन्नप्राशन है।
*पंचक*:- पंचक,भद्रा नहीं गण्डमूल है। *योग*:- अमृत योग है।
*दिशाशूल:-* उत्तर में
*राहूकाल:-* 12:05 बजे से 13:31बजे तक।
*खरीदारी के लिए शुभ समय :-* 16:22बजे से 17:48 बजे तक।
*ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन*
मो. 9425187186
बुधवार, 21 अक्टूबर 2020
21अक्टूबर 2020,बुधवार का पंचांग
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020
25 लाख खर्च कर एक और भोजन,शाला का होगा निर्माण
अजय कुमार ब्यूरो चीफ AD News24 टीकमगढ़
लॉकडाउन से बन्द रसोई खोली कन्याओं के पैर पूजकर, टीकमगढ़ विधायक लंबे समय से कर रहे थे संचालित
टीकमगढ़। नगर में सिविल लाइन स्थित दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत भोजनशाला का संचालन किया जा रहा था। जिसको टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी एबं नपाध्यक्ष लक्ष्मी गिरी द्वारा संचालित किया जा रहा था। लेकिन लॉकडाउन के चलते उक्त रसोई को बंद करना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर से भोजनशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं कन्याओं को तिलक लगाकर व कन्याओं के पैर पूजन एवं भोजन परोसकर योजना का शुभारंभ किया गया।
टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि भोजनशाला लंबे समय से संचालित हो रही थी लेकिन लॉकडाउन में बंद कर दी गई थी जिसे आज पुनः शुरू किया गया है। इसके अलावा जरूरतमंदों को देखते हुए राजेंद्र पार्क में एक नई भोजनशाला का निर्माण किया जाएगा जिसमें लोगों को 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। भोजनशाला को तैयार करने में लगभग 25 लाख रुपए खर्च किया जाएगा। कार्यक्रम में टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, एसडीएम सौरभ मिश्रा एबं नगर पालिका सीएमओ रीता कैलासिया सहित सैकड़ोजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
जनता सिखाएगी कमलनाथ को सबक- माया सिंह
ग्वालियर । चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा की महिला मंत्री को आइटम कहे जाने के बयान को लेकर पूर्व मंत्री एवं सांसद माया सिंह ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस नेताओं की यही सोच और विचारधारा है। कांग्रेस का कोई नेता आइटम कहता है तो कोई जलेबी कहता है। नारी सम्मान की बात सिर्फ दिखावे के लिए करते है। महिला मंत्री के लिए जो अपमानजनक शब्द कहे हैं उसका जवाब चम्बल ही नहीं प्रदेश भर की महिलाएं उप-चुनाव में देंगी
'राजनैतिक लाभ के लिए बीजेपी बेवजह हाय तौबा कर उसे दे रही तूल'- पीसी शर्मा
ग्वालियर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने सोमवार को कहा कि कमलनाथ ने कोई ऐसी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की, बल्कि आम चलन की शैली में जो कहा उस पर बीजेपी बेवजह हाय तौबा कर उसे तूल दे हाय तौबा कर उसे तूल दे रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि संभावित हार के डर से बीजेपी की जमीन खिसक गई हैं, और वह केवल राजनीतिक लाभ के लिये इसे बेवजह इश्यू बन रही है। यह बात शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि एक महिला आईपीएस के बारे में बीजेपी नेताओं ने का जो अश्लील शब्दों का प्रयोग किया वह तो बोले भी नहीं जा सकते। बीजेपी वह भूल गई प्रदेश में महिला हत्या, रेप के मामले बढ़ रहे है। किसान की मौत हो जाती है और इनके नेता भाषण देते रहते है। उन्होंने कहा यह दो मुही बाते करने वाले लोग हैं जनता इन्हें पूरी तरह समझ
चुकी है और इसका जबब वह चुनाव देगी और कांग्रेस सभी 28 सीटें जीतने जा रही हैं। बीजेपी के कांग्रेस वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा बताने के सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा हमने सवा साल में 974 में से 554 वायदे पूरे किये पर भाजपा बताये उसने अपने दृष्टि पत्र में से 6 माह में कितने वादे पूरे किये एक भी नहीं। किसान कर्ज माफी मामले में बीजेपी के आरोप पर पूर्व मंत्री ने कहा इसका फैसला विधानसभा में हो चुका जिसमें 27 लाख किसानों के कर्ज माफी , झुठलाया जा सकता हैं, क्योकि विधानसभा पटल पर आने से पहले उसपर हस्ताक्षर होते है। यदि नही तो मंत्री के हस्ताक्षर होते है। यदि नही तो कमल पटेल कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देदे उन्होंने शिवराज को झूठवीर बताने के साथ बीजेपी को घेरते हुए कहा उनके नेता रघुनन्दन शर्मा खुद शिवराज को घोषणा वीर कहते थे अब वे झूठ वीर भी हो गये हैं।
निजी स्कूलों में बच्चो के माता पिता को बुलाते है भाजपा प्रत्याशियों की बैठक कराते हैः डाॅ. देवेन्द्र शर्मा
ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने कलेक्टर जिला निवार्चन अधिकारी से कहा कि देखने में आया है कि निजी स्कूलो में पड़ने वाले बच्चो के माता पिता को बुलाकर बैठक आयोजित की जाती है, भाजपा के प्रत्याशियों से संबोधित कराई जाती है, जो आचांर संहिता का उल्लंघन है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि निजी स्कूलो में भाजपा सरकार के दबाव में निजी स्कूल संचालको द्वारा बच्चो के माता पिता को बुलाकर 15 ग्वालियर एवं 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों से बैठक को संबोधित कराया जाता है, दोनो विधानसभांओ में अलग-अलग निजी स्कूलो में बैठक कराई जा रही है साथ ही निजी स्कूलो को निर्देशित किया जाए, बच्चों के माता पिता को न बुलाया जाए, भाजपा प्रत्याशियों से बैठक को संबोधित न कराया जाए।
भाजपा ने विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया - आर्य
सागर से यशवंत सिंह चौधरी की रिपोर्ट
सागर l आज सागर के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिहोरा में आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कार्यक्रम हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के द्वारा कार्यकर्ताओं को केंद्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाती है हमारा उद्देश्य हर गरीब उसका पक्का मकान शौचालय जैसी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के पक्ष में कार्यक्रम किया और जनता से अपील की कि भारी से भारी बहुमत से गोविंद राजपूत को विजई बनाएं साथ में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सूरज केरो प्रदेश उपाध्यक्ष नरयावली विधानसभा के विधायक प्रदीप लारिया पूर्व विधायक धरमू राय जिले के अध्यक्ष गंगाराम ठेकेदार पूर्व जिला अध्यक्ष भगवती जाटव सुरखी की विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के अध्यक्ष जिले के उपाध्यक्ष जिले के मंत्री महामंत्री मंडल अध्यक्ष और समस्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए l
21 अक्टूबर 2020 का राशिफल
मेष: कार्यक्षेत्र पर आपके पक्ष में काम होगा। जीवनसाथी की बात मानना विवेकपूर्ण होगा। वाहन चलाने के समय पर रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा। रोम के लिए समय अच्छा है। मानसिक शांति के लिए तत्पर रहेंगे। संतान के विवाह में देरी से चिंता रहेगी। कोर्ट का काम आज पूरा होगा व्यापार में प्रयासों के बावजूद संदेह रहेगा।
वृषभ: यात्रा में जल्दबाजी न करें। मन में भ्रम और शंका रहेगी। कार्य की सफलता के लिए प्रयास करने होंगे। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है। दिग्गजों से सावधान रहें। व्यापार ठीक है। आय होगी। चिंता बनी हुई है। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर काम करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ बढ़ेगी।
मिथुन : आज आपका आत्मविश्वास का स्तर ऊंचा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपका मन लग सकता है। दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। उन्नति मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित आहार खाने से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप थोड़ी सोच में बने रह सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों में सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। गाय के चरण स्पर्श करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।
कर्क: अपनी खुशियों को बिल्कुल कम न होने दें। आज खुश रहने से हास्य को बदल दिया जाए। कानूनी सख्ती-पेंच आज आपको परेशान कर सकते हैं। घर के कुछ काम करने के बारे में सोच सकते हैं। आप एक संपत्ति खरीद सकते हैं पढ़ाई में कड़ी मेहनत जरूरी है। प्रेम संबंधों में अपने दिल की सुनो। आज साहस, साहस बढ़े। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने और पढ़ने में रुचि बढ़ेगी।
सिंह: आप बहुत जल्दी दूसरों के भरोसे गिर जाते हैं, सतर्क रहें। दृढ़ता से प्रतिकूलता का सामना करने में सक्षम होगा। व्यापार में समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। प्रेम संबंध के योग हैं। आप उधार लिया गया पैसा कैसे चुकाएंगे इस सोच में परेशान होंगे। व्यापार में समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। प्रेम संबंध के योग हैं। आप उधार लिया गया पैसा कैसे चुकाएंगे इस सोच में परेशान होंगे।
कन्या: व्यय की वस्तु में वृद्धि होगी। बजट में कमी होगी। कर्ज लेना गिर सकता है। किसी व्यक्ति द्वारा उकसाया न जाए। स्वभाव और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती सामान सुरक्षित रखें। स्वास्थ्य कमजोर पाया जाएगा व्यापार अच्छा है। आमदनी बनी रहेगी। कम काम से ही आपको अधिक सफलता मिलेगी। आज नौकरी और व्यवसाय में काम का दबाव रहेगा, लेकिन प्रसन्नता रहेगी।
तुला : गणेशजी आज आपको नए काम शुरू करने की सलाह देते हैं। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपकी रुचि में होगा। क्रोध से दूर रहें और महाजनों से सावधान रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आप चीजों और फकीरों के प्रति आकर्षित रहेंगे। आध्यात्मिक सिद्धि पाने के लिए समय अच्छा है। अधिक पानी और महिलाओं से दूर रहें। गहरी ध्यान साधना से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। संचार सदनों से आपको लाभ हो सकता है। ज्यादातर चीजें आपके लिए बहुत आसानी से हल हो सकती हैं। आपको कुछ नए अनुभव भी मिल सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे जिनके पास पैसा कमाने के बहुत अच्छे विचार हैं। लोगों की मदद से आपकी आय बढ़ सकती है। आपके काम में धीमी प्रगति हो सकती है। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपका काम स्थिर रहेगा।
धनु : कोई आपको काम से नाराज कर सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर को फिर से व्यवस्थित कर सकते हैं। किसी दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। पढ़ाई में किसी सीनियर के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। पुराना प्यार मिलने से अच्छा महसूस होगा। आर्थिक अनुकूलता के कारण प्रसन्नता बढ़ेगी। निजी जीवन में भाग लेने के बाद सफलता मिलने की संभावना है।
मकर: समय मनोरंजन कार्य, बुद्धि और विवेक के साथ काम करने में अधिक खर्च किया जाएगा, सफलता आपके कदमों में आज होगी। कठिन मत दौड़ो। आज शाम कोई मेहमान घर आ सकता है। आतिथ्य में धन खर्च होगा, लेकिन माहौल अच्छा और आनंद में बीतेगा। साहित्य पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। बच्चे के भविष्य की चिंता करेंगे। व्यापार में सोचे हुए निर्णय शुभ परिणाम देंगे।
कुंभ : आज आपके स्वभाव में प्रेम बढ़ेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कारण से आप मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे। राजस्व संबंधी योजना बनाई जा सकती है। महिलाओं के गहने, वस्त्र, सौंदर्य प्रसाधन पर धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान और वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, जो लोग शिक्षा अर्जित करते हैं उन्हें शिक्षा में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन से बचना होगा।
मीन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुबह योग करने से आप फिट रहेंगे। माता-पिता भी आपकी खुशी देखकर खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आधिकारिक बैठक के दौरान, आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो भविष्य में बड़ा लाभ कमा सकता है। जानवरों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरें, आपको काम में सफलता मिलेगी।
कलेक्टर एसपी के अभियान का असरः पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आरोपी फरार तलाश जारी
प्रवेश प्रजापति AD News 24 सागर संभाग हेड
निवाड़ी । कलेक्टर आशीष भार्गव के निर्देशानुसार निवाड़ी जिले में अवैध मदिरा को पकड़ने के लिये धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के समन्वय से जिले में दल गठित कर अभियान का संचालन किया जा रहा है।
अभियान के तहत गठित टीम द्वारा ग्राम भेलसा के आगे जंगल क्षेत्र में सेवारी नदी के बीच में बने टापू पर दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर अवैध शराब निर्माण हेतु भट्टी बनी पाई गई तथा 8 ड्रम भरे हुए लहान के पाए गए, जिन्हें मौके पर ही स्टाफ द्वारा नष्ट कराया गया। साथ ही ड्रमों को भी नष्ट किया गया। मौके पर जलाऊ लकड़ी तथा गुड़ का लहान नष्ट कर कुल 1600 लीटर लहान को नष्ट किया गया तथा अवैध शराब बनाने वाले व्यक्तियों की जानकारी आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा ली जा रही है। नदी के बीच के दुर्गम क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण करने की लगातार शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हो रही थीं, जिसके लिये टीम बनाकर मौके पर संयुक्त कार्रवाई की गई। साथ ही अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अन्य कार्यवाही के दौरान थाना सिमरा अंतर्गत ग्राम कछिया खेरा में कबूतरा डेरा में 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी वृत्त निवाड़ी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार पृथ्वीपुर अनिल तलैया, थाना प्रभारी पृथ्वीपुर नरेंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक श्री डीएस परमार, अर्पित पाराशर, आबकारी उप निरीक्षक गजेंद्र यादव, आबकारी व्रत प्रभारी गजेंद्र सिंह, आबकारी प्रधान आरक्षक स्वामी प्रसाद, श्री वीरेंद्र यादव सहित संबंधित स्टाफ की संयुक्त टीम के द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
केन्द्रीय मंत्री तोमर आज लेंगे मैराथन बैठकें
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 20 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शालीमार गार्डन, थाटीपुर में ब्राम्हण समाज की बैठक, दोपहर बजे गोविंदपुरी के पास कृष्णयान गार्डन में यवा मोर्चा की बैठक, दोपहर दो बजे शारदा विहार पार्क में कार्यकर्ताओं का समागम, शाम चार जनसभा को बजे पंचवटी कॉलोनी, राधिका वाटिका, कोटेश्वर मंडल में जनसभा, शाम पांच बजे सोना गार्डन, सागर ताल रोड, वीर दुर्गादास मंडल में कार्यकर्ताओं का समागम,शाम छह बजे मिलन गार्डन, रमटापुरा पुल के पास, लक्ष्मीबाई मंडल में कार्यकर्ताओं का समागम, शाम सात बजे व्यंकटेश अकादमी स्कूल पीतांबरा ज्वैलर्स के पास, दीनदयाल नगर में कार्यकर्ताओं का समागम में तथा रात्रि आठ बजे सरकार गार्डन, आदित्यपुरम में कार्यकर्ताओं का समागम में भाग लेंगे।
सिंधिया आज चंद्रवदनी नाके पर लेंगे जनसभा
ग्वालियर। विधानसभा उपचुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिधिया मंगलवार को सायं सात बजे ग्वालियर पूर्व विधानसभा में नाका चंद्रवदनी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
आपका आशीर्वाद मेरी ताकत और ऊर्जाः डॉ. सिकरवार
ग्वालियर lआप सबके आशीर्वाद से मुझे कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर पूर्व का उम्मीदवार बनाया है, मैं आप सबकी भावनाओं के अनुरूप काम करते हुए जहां आपका पसीना गिरेगा वहां मैं अपना खून बहाऊंगा और आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा। आपका आशीर्वाद मेरी ताकत और ऊर्जा है। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी ऐसा मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं।
यह बात ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न बैठकों में कही। इस दौरान डॉ. सिकरवार ने नया संतर, कृष्णपुरी, आजाद नगर, रामकला नगर, बैजल कोठी तिराहा से बैजल कोटी, दुर्गा कॉलोनी, कल्पना नगर, हक्सर कॉलोनी, सी.पी. कॉलोनी, शीतला कॉलोनी, लेदर फैक्ट्री, बसंत नगर, राधापुरम, सूरी नगर, लोचन नगर, लाल साहब की बगीची, दर्गा एन्कलेव, आदित्य नगर आदि क्षेत्रों में जनंसपर्क कर वोट मांगे।
Featured Post
हमारा शहर
बिना फुटपाथ-नाली का शहर है शहर क्या है, रुदाली का शहर है 🙏 नहीं करता है सीधी बात कोई तमंंचों का दुनाली का शहर है 🙏 यहाँ ऊंचे किले, ऊंचे...

-
पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार टीकमगढ़ :- बम्हौरीकलां थानाक्षेत्र अंतर्गत एक किशोर नहा...
-
ग्वालियर 21 जुलाई । आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ (कसस) के संस्थापक प्रांताध्यक्ष डॉ जवर सिंह अग्र बताया कि आदिम...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं और पीछे उनकी बेटी श्रीमती इंदिरा गांधी. मोदी जी ने श्री...
-
दुनिया के प्रमुख बौद्ध धर्मावलंबी देश थाइलेंड और कंबोडिया के बीच जंग की खबरों से मै हतप्रभ हूँ और ये जानने में लगा हूँ कि मजहब और संप्रभुता...
-
सबके लिए पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लेकिन मेरे लिए मेरे साथी प्रभात झा के बिना मेरा एक साल कब बीत गया पता ही नहीं चला. प्रभात अचानक, अ...