गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

युवा मोर्चा की 30 अक्टूबर को निकलेगी वाहन रैली

ग्वालियर l भारतीय जनता युवा मोर्चा की 30 अक्टूबर को होने वाली विशाल दो पहिला वाहन रैली को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि दो पहिया वाहन रैली में कम से कम दो हजार दो पहिया वाहन शामिल हो, इसका आपको प्रयास करना चाहिए। इस रैली से कार्यकर्ताओं में तो उत्साह का संचार होता है, जनता में भी अच्छा संदेश जाता है। वाहन रैली में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर महामंत्री शरद गौतम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान, महामंत्री हरीश यादव, निर्दोष शर्मा उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

हम बोलेगा तो बोलोगे के बोलता है?

सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति माननीय दीपांकर दत्ता ने राहुल गांधी पर  जोरदार  टिप्पणियां की हैं. वे जोरदार इसलिए हैं क्योंकि न्याय की सबसे...