शुक्रवार, 11 जुलाई 2025

कातिल के हाथों में डंडे झंडे हैं


 कातिल के हाथों में डंडे झंडे हैं

और तुम्हारे हाथों में सरकंडे हैं

🌹

गंगा नही नहा पाओगे, शर्त लगी

घाट घाट पर काबिज उनके पंडे हैं

🌹

क्या निर्यात करें हम बोलो दुनिया में

पास हमारे केवल गीले कंडे हैं

🌹

कुरसी पर काबिज है खूनी, व्यापारी 

उनके पास चुनावी सौ हथकंडे हैं

🌹

देंगे  तालीम भला दिल्ली वाले 

उनके हाथों  में ताबीजें गंडे है

🌹

कैसे पार लगेगी नैया, पता नहीं

उनके पास नये ढेरों हथकंडे हैं

🌹

झुग्गी चुभती है उन सबकी आंखों में

जिनके अपने एक नहीं दसखंडे हैं

🌹

@ राकेश अचल

11 जुलाई 2025,शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:32 बजे 

*सूर्यास्त :-* 19:20 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : वर्षा ऋतु  

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *श्रवण* माह कृष्ण पक्ष *प्रतिपदा तिथि* 26:08 बजे तक फिर द्वितीया तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* उत्तराषाढ़ नक्षत्र दिन रात

    *योग* :- आज  *वैधृति* है।

*करण*  :-आज  *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, भद्रा, गंडमूल नहीं है।

*🔥अग्निवास*: आज  पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज                                            पूर्व दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  10:43 बजे से 12:27

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:57 बजे से 12:53 बजे तक प्रत्येक बुधवार अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* :- विश्व जनसंख्या दिवस 

*मुहूर्त* :- सगाई,जीर्ण गृहप्रवेश ,दुकान,ऑफिस,नामकरण है अन्य कोई  नहीं है। 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मिथुन, चन्द्र-धनु, मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृष, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 05:32 - 07:16 शुभ

लाभ 07:16 - 08:59 शुभ

अमृत 08:59 - 10:43 शुभ

काल 10:43 - 12:27 अशुभ

शुभ 12:27 - 14:10 शुभ

रोग 14:10 - 15:54 अशुभ

उद्वेग 15:54 - 17:37 अशुभ

चर 17:37 - 19:21 शुभ

*🌗चोघडिया, रात*

रोग 19:21 - 20:37 अशुभ

काल 20:37 - 21:54 अशुभ

लाभ 21:54 - 23:10 शुभ

उद्वेग 23:10 - 24:27*अशुभ

 ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन हमारा वॉट्सएप मो नम्बर चेंज हो गया है।

अभी 9425187186 था इस की जगह पर अब 6261330109 हो गया है।इस को ग्रुप में उस की जगह जोड़ लीजिए

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

इस बार खास योग रहेंगे हर सोमवार को:चतुर्थी व्रत के साथ होगी श्रावण के पहले सोमवार की शुरुवात

 

शिव जी का प्रिय माह श्रावण की शुरुवात 11 जुलाई शुक्रवार से होगी।

शिव जी के भक्त श्रावण माह में शिव जी की उपासना आराधना बड़ी भक्ति भाव से करते है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस बार हर सोमवार को खास योग रहेगा  श्रावण का पहला सोमवार 14 जुलाई को चतुर्थी के दिन पड़ेगा। चतुर्थी के दिन चंद्रोदय रात्रि 10:10 बजे होगा इसलिए खास वन सोमवार व्रत होगा।

दूसरा सोमवार 21 जुलाई को कामिका एकादशी व्रत वाले दिन पड़ने से खास होगा क्योंकि एकादशी के व्रत के साथ इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी रहेगा।

तीसरा सोमवार व्रत 28 जुलाई दुर्वागणपति चतुर्थी के दिन पड़ने से वन सोमवार व्रत  खास होगा।

चौथा सोमवार व्रत 04 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग में वन सोमवार व्रत होगा पड़ने से खाश होगा ।

श्रावण माह के महीने में भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा तभी से श्रावण माह में शिव जी एवं मां पार्वती की पूजा अर्चना  करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। व्यक्ति के शरीर और मन की शुद्धि होती हैं।

जैन ने कहा जिनकी जन्म कुंडली में कालसर्प योग है,पितृ दोष हो शनि,राहु या केतु की महादशा - अंतर्दशा चल रही हो उन्हें तो अवश्य ही श्रावण के सभी सोमवार को व्रत रखकर विधि विधान से पूजन करना चाहिए। इससे सभी कष्ट दूर होते है।

आखिर केंचुआ ने मेरी भैंस को डंडा क्यों मारा?

 

केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों की जांच के सघन अभियान के नाम पर की जाने वाली कतर-ब्योंत के खिलाफ 9 जुलाई को हुए बिहार बंद की सबसे खास तस्वीर आपके सामने है. बंद कायमाब था या नहीं, अथवा इस बंद से केंचुआ की नींद और दो करोड से ज्यादा मतदाओं का मताधिकार छीने जाने के अभियान पर ब्रेक लगेगा या नहीं, इस पर बाद में बहस करेंगे.

दर असल केंचुआ ने केंद्र सरकार का, भाजपा का, संघ का मनोरथ पूरा करने के लिए मतदाता सूचियों के सघन पुनरीक्षण के नाम पर बिहारियों की नागरिकता की जांच की मुहिम छेडी है, जो किसी बिहारी को बर्दास्त नहीं. इस भैंस वाले को भी जिसे कोई नहीं जानता. केंचुआ शायद नहीं जानता कि आम भारतीय के साथ ही आम बिहारी अपने मताधिकार को अपनी भैंस जितना ही कीमती मानता है. कोई भी यदि किसी बिहारी की भैंस या उसके मताधिकार से छेडछाड करने की कोशिश करेगा तो बिहारी उसे बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देगा.

पूरे देश और दुनिया ने मताधिकार को लेकर बिहार और बिहारियों का जुनून 9  जुलाई को देख लिया.बिहार में गैर भारतीय मतदाता यदि हैं तो लगातार सत्ता में रहे राजनीतिक दलों को इसकी जानकारी जरूर होगी, और यदि है तो फिर भाजपा समेत तमाम दल पिछले साल हुए आम चुनाव के वक्त मौन क्यों रहे? चुनाव आयोग तब कहाँ सो रहा था? अचानक केंचुआ ज्ञानेंश को मतदाता सूचियों  में गैर भारतीयों के शामिल होने का दिव्य ज्ञान कहाँ से मिला? अगर भारत की मतदाता सूचियों में गैर भारतीय शामिल हो गए हैं तो उन्हे बाहर करने के लिए राष्ट्र व्यापी अभियान छेडने के बजाय बिहार को ही लक्ष्य क्यों बनाया गया? 

मै केंचुआ की इस बात से इत्तफाक रखता हूँ कि भारत की मतदाता सूचियों में कोई गैर भारतीय नहीं रहेगा. नहीं रहना चाहिए. लेकिन क्या केंचुआ के पास इस सवाल का कोई जबाब है कि भारत में नागरिकों को दिए गये आधार पहचान पत्र बोगस हैं. यदि केंचुआ ये कहना चाहता है तो ये केवल बिहारियों का नहीं बल्कि भारत सरकार का अपमान है. प्रधानमंत्री का अपमान है. संविधान का अपमान है. और इसै बर्दास्त नहीं किया जा सकता. किसी सूरत में नहीं किया जा सकता. सवाल ये है कि क्या खुद केंचुआ ज्ञानेंश के पास कोई नागरिकता प्रमाणपत्र है? कम से कम मेरे पास तो नहीं है, क्योंकि भारत सरकार ने हम भारतीयों को आधार पहचान पत्र के अलावा कुछ दिया ही नहीं.

बहरहाल अब बिहार बंद पर आते हैं.बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ  बिहार बंद का असर कई जिलों में नजर आया है। राजधानी पटना के अलावा गोपालगंज, दरभंगा, आरा, किशनगंज, गया जी, सहरसा समेत कई जिलों में बंद समर्थकों ने जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कहीं ट्रेनें रोक दी गईं तो कहीं सड़क पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया गया। महागठबंधन में शामिल घटक दलों ने वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ यह बंद बुलाया था। पटना की सड़क पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत अन्य दिग्गज नेता नजर आए। मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी रोका गया। सीपीआई माले ने बिहार बंद को ऐतिहासिक बताया। दूसरी ओर, मजदूर एवं कर्मचारी संगठनों ने भी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बिहार समेत देश भर में बंद बुलाया। बिहार ग्रामीण बैंक में हड़ताल से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का नुकसान हुआ।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहले से तय कार्यक्रम के तहत इस बिहार बंद को धार देने के लिए हवाई जहाज से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद राहुल गांधी आयकर गोलंबर पर पहुंचे। इनकम टैक्स गोलंबर पर पहले से ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा हुआ था। इसके बाद तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी जैसे दिग्गज नेता एक वाहन पर सवार होकर मार्च के लिए निकले। गाड़ी पर दिग्गज नेताओं के साथ पटना की सड़क पर कार्यकर्ता लगातार पैदल मार्च कर रहे थे।

पैदल मार्च करते हुए यह हुजूम शहीद स्मारक पहुंचा। यहां निर्वाचन कार्यालय से कुछ दूर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। कई कार्यकर्ताओं ने यहां बैरिकेडिंग को तोडऩे का भी प्रयास किया औऱ कई बार स्थिति तनावपूर्ण भी बनी। पुलिस लगातार बैरिकेडिंग ना तोड़ने की अपील यहां कर रही थी। इस दौरान महागठबंधन के नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार को घेरा तथा बिहार चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण को घातक बताया. 

सरकार और केंचुआ की कुंभकर्णी नींद तोडने के लिए बंद से ज्यादा क्या किया जा सकता है. अब भी यदि केंचुआ, केंचुआ सरका न जागी तो 1975की समग्र क्रांति के अलावा शायद कोई दूसरा विकल्प बचेगा नहीं.

@ राकेश अचल

10 जुलाई 2025,गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:32 बजे 

*सूर्यास्त :-* 19:20 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : वर्षा ऋतु  

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *आषाढ़* माह शुक्ल पक्ष *पूर्णिमा तिथि* 26:06 बजे तक फिर प्रतिपदा तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* पूर्वाषाढ़ नक्षत्र 29:55 बजे तक फिर उत्तराषाढ़ नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज  *ऐंद्र* है।

*करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,  गंडमूल नहीं है भद्रा 13:55 बजे तक है ।

*🔥अग्निवास*: आज   आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज                                           दक्षिण दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  14:10 बजे से 15:54

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:57 बजे से 12:53 बजे तक प्रत्येक बुधवार अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* :गुरुपूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, संतों का चातुर्मास प्रारम्भ 

*मुहूर्त* :-  कोई  नहीं है। 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मिथुन, चन्द्र-धनु, मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृष, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:06 - 07:44 शुभ

रोग 07:44 - 09:23 अशुभ

उद्वेग 09:23 - 11:01 अशुभ

चर 11:01 - 12:40 शुभ

लाभ 12:40 - 14:18 शुभ

अमृत 14:18 - 15:57 शुभ

काल 15:57 - 17:36 अशुभ

शुभ 17:36 - 19:14 शुभ

*🌗चोघडिया, रात*

अमृत 19:14 - 20:36 शुभ

चर 20:36 - 21:57 शुभ

रोग 21:57 - 23:19 अशुभ

काल 23:19 - 24:40*अशुभ

 ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन हमारा वॉट्सएप मो नम्बर चेंज हो गया है।

अभी 9425187186 था इस की जगह पर अब 6261330109 हो गया है।इस को ग्रुप में उस की जगह जोड़ लीजिए

श्रम संहिता कानून के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने की हड़ताल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 8 हजार से अधिक बैंक कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर  रहे। हड़ताल के कारण ग्वालियर में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हुआ है। बैंक कर्मी और मजदूर संगठन के सैकड़ों सदस्य फूलबाग चौराहे पर लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने धरने पर बैठे।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार ने 44 श्रमिक कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिता कानून लागू किए हैं। विभिन्न श्रमिक संगठनों के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

 श्रमिक नेता रामविलास गोस्वामी ने कहा कि नई श्रम संहिता से मजदूरों का कार्य समय 8 घंटे से बढ़कर 12 घंटे हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वेतन में कोई वृद्धि नहीं होगी। उनका कहना है कि जैसे किसान आंदोलन में सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े, वैसे ही श्रमिक अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे।

जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं

 

आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन हर वर्ष गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस बार गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई गुरुवार को है गुरुवार के दिन गुरु पूर्णिमा होने से  विशेष महत्व की है क्योंकि गुरुवार गुरु का गुरु ग्रह से संबंधित है।

 गुरु ग्रह ज्ञान शिक्षा, दीक्षा, अध्यात्म से जुड़ा हुआ ग्रह है जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु बनाना चाहिए जब तक गुरु जीवन में नहीं तब तक जीवन सही मायने में शुरू नहीं वैसे तो मनुष्य के जन्म से ही गुरु रहते हैं।

 प्रथम गुरु बच्चों की मां होती है जिसने जन्म दिया फिर शिक्षक जिन्होंने शिक्षा प्रदान की उसके बाद आध्यात्म  को बताने वाले आत्म ज्ञान देने वाले गुरु कहलाते हैं।

 जैन ने कहा कि हमें किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए गुरु बनाना ही पड़ता है बिना गुरु के संस्कार और फिर ज्ञान प्राप्त नहीं होता गुरु पूर्णिमा के दिन सभी को अपने गुरुओं का पूजन कर उनका गुणगान करना चाहिए।

इस दिन प्रात स्नान करके भक्ति भाव के साथ स्वच्छ वस्त्र धारण कर अपने गुरु के पास फल फूल वस्त्र माला द्रव्य आदि लेकर प्रसन्न मन से जाना चाहिए गुरु के पाद प्रक्षालन कर तिलक लगाकर पुष्प माला पहनकर पूजन कर आशीर्वाद लेना चाहिए ऐसा करने से मनुष्य के सभी रोग शोक,भय  समाप्त होकर मन में अच्छे विचार एवं  संस्कार मिलते हैं और उसे शांति आनंद की अनुभूति के साथ ज्ञान की प्राप्ति होती है।

बुधवार, 9 जुलाई 2025

तीन दिवसीय मां गंगा चुनरी महोत्सव 28 जुलाई से हरिद्वार में

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा तीन दिवसीय आयोजन 28 जुलाई से महाराजा अग्रसेन भवन आश्रम हरिद्वार में किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया कि तीन दिवसीय मां गंगा चुनरी महोत्सव आयोजन में 28 जुलाई को सुबह 11 बजे  हरिद्वार में हर की पौड़ी पर मां गंगा चुनरी शोभायात्रा निकाली जाएगी और 120 शहरों के संस्था प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय अग्रबंधु भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। 

ग्वालियर से नेहा अग्रवाल, रचना लोहिया, विशाखा अग्रवाल, कविता मंगल, शशि सिंघल, वर्षा अग्रवाल, पदमा अग्रवाल, नीलम शाह, पूनम अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, सविता गर्ग, दीप्ति बंसल, रेखा अग्रवाल हर्षिनी जैन, अल्का बंसल, बबीता अग्रवाल, ममता ऐरन, ओमप्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मुकेश सिंघल, कमलेश बाबू मंगल, विजय गोयल, गिर्राज अग्रवाल सहित अनेकों अग्रबंधु चुनरी शोभायात्रा के लिए 27 जुलाई को रात्रि में ग्वालियर से रवाना होंगे। 29 जुलाई को गंगा चुनरी महोत्सव के दूसरे दिन अग्रबंधु श्रषिकेश पहुंचकर मां का पूजन करेंगे और तीसरे दिन 30  जुलाई को मां गंगा मैया की महाआरती में सभी अग्रबंधु शामिल होंगे। इसी सन्दर्भ में 21 जुलाई को सिटी प्लाजा शिन्दे की छावनी पर सभी सदस्यों की एक बैठक भी आयोजित की गई है। 

अच्छी खबर : सार्वजनिक स्थानों से जब्त वाहन, मालिकों को सुपुर्द किये

 

ग्वालियर। यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को सार्वजनिक स्थानों से जब्त किये गये वाहनों को उनके मालिकों को सौंपा है। जिन वाहनों को पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा है वह कई वर्षों से यातायात थाने में रखे थे और पुलिस ने पता लगाकर 10 वाहनों को उनके मालिकों को सौंप दिया।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों से यातायात पुलिस ने वाहन जब्त किये थे और यह वाहन यातायात थाने में काफी समय से रखे हुये थे। पुलिस ने इन वाहन मालिकों का पता कर उनके वाहन बुधवार को उनके सुपुर्द कर दिये। एसएसपी ने बताया कि यातायात उप पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह चैहान के मार्गदर्शन में थाना यातायात (मध्य) झांसी रोड में पिछले कई वर्षों से खडे हुए वाहनों के भौतिक सत्यापन के दौरान वाहन मालिक का पता करने के लिए एन०आई०सी० सर्वर, व्हीकल डिटेक्शन पोर्टल, इंश्योरेंस कम्पनी के माध्यम से इंजन, चेचिस नम्बर के द्वारा 10 वाहनों के वास्तविक स्वामी का पता लगाया और इन वाहनों को चालानी कार्यवाही उपरांत वाहन स्वामियों के सुपुर्द बुधवार को किया गया। उन्होंने बताया कि थानों में खड़े शेष वाहनों के वास्तविक वाहन स्वामियों की पता लगाकर उनके वाहनों को उनको सौंपा जायेगा।  

दूसरों से थोडा हटके तो हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव

 इन दिनैं जब सरकारी बंगले को लेकर देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश माननीय यशवंत चंद्रचूड साहब सुर्खियों में तब मुझे मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिक्र जरूरी लगा. डॉ मोहन यादव सरकारी बंगले में रहते हैं लेकिन उनका परिवार नहीं. परिवार गृहनगर उज्जैन में ही रहता है.

आपको पता है कि मै किसी का भी कसीदा नहीं लिखता. इस मामले में शुरू से निर्मम हूँ. डॉ यादव के बारे में भी लिखते हुए मेरी कलम निर्मम ही रहती है लेकिन जब मुझे पता लगा कि सचमुच मुख्यमंत्री यादव का परिवार सरकारी बंगले के मोह से मुक्त है तो मुझे अच्छा लगा. क्योंकि सरकारी बंगले के मोह ने जस्टिस वायवी चंद्रचूड को भी विवादों में ला खडा किया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का सरकारी बंगला तो चुनावी मुद्दा तक बना ही था.

आपको याद होगा कि अरविंद केजरीवाल ने सरकारी बंगला इतना सजा दिया था कि भाजपा को वो शीश महल लगने लगा था , यह विवाद 2023-2024 में दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान प्रमुखता से उभरा, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने सरकारी बंगले के नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए, जिसमें महंगे झूमर, स्मार्ट टीवी, और अन्य लग्जरी सुविधाएं शामिल थीं। बीजेपी ने इसे 'शीशमहल' करार देते हुए इसे भ्रष्टाचार और जनता के पैसे के दुरुपयोग का प्रतीक बताया था.

मप्र के मुख्य मंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास  में अपने परिवार के न रखने की वजह को छिपा रखा था. लेकिन जब खुसुर-पुसुर शुरु हुई तो उन्होने खुद कहा कि उनका मानना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पूरे परिवार को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आगे नहीं आना चाहिए.

 यादव कहते हैं कि परिवार को सरकारी दायित्वों से दूर रखना उनकी सोच और जवाबदेही का हिस्सा है. 

आपको बता दूं कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक बेटा डॉ अभिमन्यु भोपाल के एक  मेडिकल कॉलेज में एमएस का छात्र है, लेकिन वह  भी मुख्यमंत्री आवास में न रहकर कालेज हॉस्टल में रहता है. यादव का दूसरा बेटा अपनी मां के साथ गृहनगर उज्जैन में ही रहता है. उज्जैन में उनकी बेटी और दामाद  एक अस्पताल संचालित करते हैं. यादव को उनकी पत्नी सीमा यादव ने भी उनका पूरा साथ दिया है. पहले वे अपने वृद्ध सास की सेवा के लिए उज्जैन में रहीं और अब हाल ही में हुई अपने बड़े बेटे की शादी के बाद नई बहू और परिवार की जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं

सबको चौंकाकर अप्रत्याशित रुप से मुख्यमंत्री बने डॉ मोहन यादव  ने बताया "मेरी श्रीमती ने कहा कि आप राजधानी भोपाल में रहें, कोई दिक्कत नहीं, मैं बच्चों का ध्यान रखूंगी. यादव  इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श मानते हैं. उनका कहना है कि सरकारी दायित्व निभाते समय परिवार को दूरी बनाए रखनी चाहिए. हम प्रधानमंत्री जी का ही अनुसरण कर रहे हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. 

आपको याद हो गया कि सरकारी बंगलों से परिवार को बहुत कम नेता दूर रख पाते हैं, अन्यथा जिनके पास पूरा परिवार नहीं होता वे नेता अपनी बेटी-दामाद को ही सरकारी बंगले में रख लेते हैं. पूर्व राष्ट्रपति डॉ ज्ञानी जैल सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी इसका उदाहरण हैं. ये पहला मौका है जब दिल्ली में प्रधानमंत्री का और भोपाल में मुख्यमंत्री का सरकारी बंगला परिवार विहीन है.

डॉ मोहन यादव को मप्र की कमान सम्हालते डेढ साल हो गया है, लेकिन वे अभी शिवराज सिंह चौहान की तरह अपनी अलग छवि नहीं गढ पाए है. वे न मामा बन पाए न भैया हालांकि उन्होने शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाई लाडली बहनों को हर महीने दी जाने वाली रकम बढा दी है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में वे अपनी अलग छवि गढ पाते हैं या नहीं. वे कोशिश तो लगातार कर रहे हैं. भोपाल में दो मुख्यमंत्री आवास हैं एक श्यामला पहाड़ी पर एक विंध्य कोठी में तीसरा मुख्यमंत्री निवास उज्जैन में कुलपति के आवास को तोड़ कर बनाया गया है चौथा मुख्यमंत्री आवास इंदौर में निर्मित हो रहा है  और पांचवा मुख्यमंत्री आवास दिल्ली में आवंटित किया गया है.

@राकेश अचल

9 जुलाई 2025,बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:31 बजे 

*सूर्यास्त :-* 19:21 बजे 

श्री विक्रमसंवत्- *2082* शाके- *1947* 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य दक्षिणायन, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : वर्षा ऋतु  

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज *आषाढ़* माह शुक्ल पक्ष *चतुर्दशी तिथि* 25:36 बजे तक फिर पूर्णिमा तिथि।

💫 *नक्षत्र आज* मूल नक्षत्र 28:49 बजे तक फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज  *ब्रह्म* है।

*करण*  :-आज  *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, नहीं गंडमूल  है ।

*🔥अग्निवास*: आज   पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज                                          उत्तर दिशा में है।

*🌚राहूकाल* :आज  12:26 बजे से 14:10

 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:57 बजे से 12:53 बजे तक प्रत्येक बुधवार अशुभ होता हैं।

*पर्व त्यौहा* :-

*मुहूर्त* :-  कोई  नहीं है। 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मिथुन, चन्द्र-वृश्चिक, मंगल-सिंह, बुध-कर्क, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृष, शनि-मीन, राहू- कुंभ,केतु-सिंह, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 06:06 - 07:44 शुभ

अमृत 07:44 - 09:23 शुभ

काल 09:23 - 11:01 अशुभ

शुभ 11:01 - 12:40 शुभ

रोग 12:40 - 14:18 अशुभ

उद्वेग 14:18 - 15:57 अशुभ

चर 15:57 - 17:36 शुभ

लाभ 17:36 - 19:14 शुभ

*🌗चोघडिया, रात*

उद्वेग 19:14 - 20:36 अशुभ

शुभ 20:36 - 21:57 शुभ

अमृत 21:57 - 23:19 शुभ

चर 23:19 - 24:40*शुभ

 ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन हमारा वॉट्सएप मो नम्बर चेंज हो गया है।

अभी 9425187186 था इस की जगह पर अब 6261330109 हो गया है।इस को ग्रुप में उस की जगह जोड़ लीजिए

Featured Post

नगर निगम आयुक्त ने किया जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण

       अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ग्वालियर  14 जुलाई । नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने साफ सफाई व्यवस्था एवं जल भराव वाले स्थान...