मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के कोविड-19 के राहत पैकेज का पूरा ब्रेकअप आज से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण दे सकती हैं। खबर है कि चार दिनों तक इस पर जानकारी दी जाएगी। इसमें जिस चार एल यानी लैंड, लेबर, लॉ और लिक्विडिटी पर फोकस किया गया है, उसे एक-एक दिन में जारी किया जाएगा। आज वित्तमंत्री शाम को 4 बजे पहली घोषणा करेंगी।
बता दें कि 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का करीबन 8 लाख करोड़ रुपए पहले ही आरबीआई और सरकार ने जारी कर दिया था। अब 12 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ब्रेकअप दिया जाएगा। इसमें से 50,000 करोड़ रुपए टैक्स के लिए घोषित किए जा सकते हैं। जबकि पावर सेक्टर को करीबन एक लाख करोड़ रुपए जारी हो सकता है। इसी तरह देश के गरीबों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए एक बड़ी राशि का अलोकेशन हो सकता है। इसमें एनबीएफसी और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को करीबन एक लाख करोड़ रुपए का अलोकेशन हो सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें